50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने अर्जुन रामपाल, उनकी गर्लफ्रेंड ने दिया दूसरे बेटे को जन्म
अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिड्स गुरुवार 20 जुलाई को दूसरी बार माता-पिता बने। एक्टर की गर्लफ्रेंड ने बेटे को जन्म दिया है. अर्जुन रामपाल और उनका परिवार इस वक्त घर में नन्हें मेहमान के आने का जश्न मना रहा है।
प्रशंसकों और दोस्तों के साथ खुशखबरी साझा करने के लिए अभिनेता ने खुद ट्विटर का सहारा लिया। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने ट्वीट में लिखा, “मुझे और मेरे परिवार को आज एक खूबसूरत बच्चे का आशीर्वाद मिला है। मां-बेटा दोनों ठीक हैं. प्यार और धन्यवाद के साथ. मैं पूर्ण हूं आपके सभी प्यार के लिए धन्यवाद, 20.07.2023 हेलो वर्ल्ड” वहीं इस खुशखबरी के बाद तमाम सेलेब्स और फैंस एक्टर को एक बार फिर पिता बनने पर बधाईयां देते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। उनकी मुलाकात आपसी दोस्तों के जरिए साल 2018 में हुई थी। कुछ महीनों बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। साल 2019 में कपल ने अपने बेटे एरिक रामपाल का स्वागत किया.
अर्जुन रामपाल की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया की भी दो बेटियां हैं। महिका और मायरा रामपाल. साल 2019 में अर्जुन और मेहर का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार कंगना रनौत के साथ एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. जल्द ही वह अब्बास मस्तान की आने वाली फिल्म ‘पेंटहाउस’ में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आएंगे। फिल्म में विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं