पालक खाने के अद्भुत फायदे, जानिए कैसे इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है
कच्चा पालक गुणकारी होता है। पूरे पाचन तंत्र की प्रणाली को ठीक करता है। खांसी या फेफड़े में सूजन हो तो पालक के रस को कुल्ला करने से इसमें आराम मिलता है।
पालक का रस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। पालक खाने के फायदे और भी है। पालक के पत्तों का रस और नारियल पानी को समान मात्रा मे मिलाकर सुबह-शाम पीने से पथरी घुलकर बाहर निकल आता है।
पालक खाने के अद्भुत फायदे
ताजे पालक का रस रोज पीने से आपकी मेमोरी बढ़ सकती है। इसमें आयोडीन होने की वजह से यह दिमागी थकान दूर करने में मदद करता है।
ककड़ी, पालक और गाजर की समान मात्रा में जूस तैयार कर पीने से बाल घने और लंबे होते है। कच्चे पालक का रस रोज आधा गिलास पीने से कब्ज ठीक होता है।
पालक के एक गिलास जूस मे स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाकर सेवन करने से दमा और श्वास में खूब लाभ मिलता है। पालक आंतो के रोग, दस्त आदि मे लाभदायक होता है।