आखिर क्यों टूट जाती है आपकी बार बार नींद , जाने क्या है उसकी वजह
हमारे शरीर को पूरी नींद मिलना बहुत जरुरी होता हैं क्योंकि पर्याप्त मात्रा में नींद पूरी होने से सेहत अच्छी बनी रहती हैं| लेकिन ऐसा कई बार होता है की हमारी नींद एकदम से टूट जाती है और हम डरके या घबराकर उठ जाते हैं|
कई लोगो को बुरे सपने आते है उन्हें ऐसा लगते है की वो हवा में उड़ रहे है और कई बार ऐसा भी लगता है की वह बिलकुल हिल भी नहीं पा रहे है ऐसा हमारे मष्तिष्क के कारण होता है जो एक तरह का स्लीप पैरालिसिस होता है| 36,000 लोगो पर एक अध्यन के दौरान यह पता चला हैं की 7.6 लोग इस बिमारी से पीड़ित हैं जो स्लीप पैरालिसिस के नाम से जाना जाता हैं|
पीड़ितों में छात्रों की संख्या अधिक थी उनमे डर और कमजोरी जैसी समस्या पायी गयी थी| कभी कभी ऐसा होता है की हमारा दिमाग तो चलता है लेकिन हमारा शरीर काम नहीं करता ऐसा इसलिए होता है उन्हें नॉन-आरईएम की समस्या होती हैं| नॉन-आरईएम से पीड़ित लोगो को ऐसा लगता है की वो किसी पहाड़ी से गिर रहे है और इसे हमारा दिमाग एकदम सच समझता है| इस दौरान हमारा दिमाग काम कर रहा होता है लेकिन हमारा शरीर बिलकुल भी काम नहीं कर रहा होता हैं|
स्लीप पैरालिसिस तीन प्रकार के होते है:-
- पहला प्रकार इसमें लोगो को महसूस होता हैं की उनके आसपास कोई है उसे इन्ट्रूडर कहते है|
- दूसरा प्रकार इसमें लोगो को ऐसा लगता हैं की उनकी छाती पर कोई दबाव डाल रहा हो उसे इन्क्यबस कहते है|
- तीसरा प्रकार इसमें व्यक्ति को लगता हैं की वह हवा में उड़ रहा हैं इसे अनयूजुअल बॉडी एक्सपीरियंस कहा जाता हैं जो स्लीप पैरालिसिस नामक बीमारी से होता है।