25 अगस्त 2020, मंगलवार का दैनिक राशिफल- क्या कहते हैं आपके सितारे
चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ Aries (मेष)
मेष- राशि वाले लोगों को यदि ऐसा लग रहा है कि आप किसी परेशानी से अकेले ही लड़ रहे हैं और कोई भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आप पाएंगे कि आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। मदद के लिए आप उन पर निर्भर भी रह सकते हैं। वो आपको सही सलाह ही देंगे। उनकी सलाह से आपको विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। उनको उनकी मदद के लिए धन्यवाद देना नहीं भूलना चाहिए।
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)
वृष- राशि वाले लोगों का अपने परिवार वालों के साथ मामला तनावपूर्ण हो सकता है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। आखिर हम सब इंसान ही तो हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि, हमारी सोच आपस में मेल नहीं खाती। ऐसे समय में आप नम्रता बनाए रखें।
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)
मिथुन- राशि वाले लोगों को अनुभवीं व्यक्तियों का परामर्श लाभदायक हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें तो कार्यों में अच्छी गति आएगी। आय के साधनों में बढ़ोतरी संभव।
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो Cancer (कर्क)
कर्क- राशि वाले लोगों कि आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। लेकिन बहस से दूर रहकर आपको खुशी मिलेगी।
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)
सिंह– राशि वाले लोग आज आराम करें, क्योंकि इस समय कुछ परेशानियां आपको परेशान कर रही है। आपकी सभी समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी ज्यादा चिंता ना करें। अपने गुस्से को काबू में रखें और ऐसा फैसला लें जो आप दोनो के हित में हो। आज आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें और फिर देखें कि आपकी परेशानियां कैसे छूमंतर हो जाती हैं।
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो Virgo (कन्या)
कन्या– राशि वाले लोग शाम को किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। जो कुछ भी हो आज का दिन बहुत अच्छा है आप कहीं बाहर खाना खाने भी जा सकते हैं।
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra (तुला)
तुला- राशि वाले लोगों की एक के बाद एक समस्या के कारण मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। मुश्किलों को ले कर ज्यादा परेशान ना हों। क्योंकि इनका आना-जाना तो लगा ही रहता है।
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)
वृश्चिक- राशि वाले लोगों का साहस और तेज दिमाग आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। अपनी सभी योग्यताओं का उपयोग अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें।
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)
धनु– राशि वाले लोग आज अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। अगर आप अपनी जिंदगी से ऊब गये हैं तो आपको इसमें नयापन लाने के लिए कुछ अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए। आज आप कुछ नया सीखने में व्यस्त रहेंगे जिसके कारण आप अपनी रुचियों को एक नई दिशा में बढ़ता हुआ पाएंगे।
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)
मकर- राशि वाले लोगों के घर परिवार में शांति बनी रहेगी। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आज अपने आप को तरोताजा करने का दिन है।
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius (कुंभ)
कुंभ-राशि वाले लोग आज बहुत चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आपकी ये चिंता अस्थाई है जो जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आज आपका झुकाव अपने प्रिय जनों के साथ समय गुजारने की ओर रहेगा।
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)
मीन-
मीन राशि वाले लोगों की व्यावसायिक स्तर पर सितारे गर्दिश में रहेंगे। आपको इसी जीवन में सब कुछ चाहिए जैसे दोस्त, परिवार, पैसा शोहरत और सफलता। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं। लक्ष्य प्राप्ति की इस राह पर शायद आपकी सभी उम्मीदें पूरी ना हो पाएं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप परिस्थितियों से हार मान लें। तब तक लड़ते रहें जब तक कि आप अपना लक्ष्य प्राप्त ना कर लें।