क्या आप जानते हो? यह 10 रोचक बातें शक्ति कपूर के बारे!
बॉलीवुड के खलनायक शक्ति कपूर ने फिल्मों में तरह तरह के रोल किए हैं। वह अपने दमदार अभिनय से किसी भी किरदार में जान फूंक देते थे। आज हम आपके सामने शक्ति कपूर की 10 रोचक बातें पेश करने जा रहे हैं। शायद इन बातों से आप भी आज तक अनजान होंगे।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
- बॉलीवुड में इन्हें शक्ति कपूर के नाम से जाना जाता है। लेकिन शक्ति कपूर का असल नाम कुछ और ही है। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदर लाल कपूर है। लेकिन सुनील नाम दमदार ना होने की वजह से इन्होंने अपना नाम बदल कर शक्ति रख लिया।
-
शक्ति कपूर ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की थी। यह दिल्ली की यूनिवर्सिटी किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़े हैं। इसके अलावा शक्तिं कपूर ने एफ टीआईआई से एक्टिंग की बारीकियां सीखी है।
-
शक्ति कपूर एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता दिल्ली के कनॉट पैलेस में टेलर की दुकान चलाते थे।
-
शक्तिं कपूर एक बार अपने माता-पिता को खुद की फिल्म दिखाने के लिए ले गए। इस फिल्म का नाम इंसानियत के दुश्मन था। फिल्म में शक्ति कपूर ने एक लड़की का बलात्कार किया था। जिसे देखकर इनकी मां बुरी तरह भड़क गई और गुस्से में सिनेमा हॉल से बाहर आ गई। इतना ही नहीं शक्ति कपूर के पिता ने भी इनकी जमकर फटकार लगाई। शक्ति कपूर के पिता बोले के क्या तुम हर फिल्म में लड़कियां छेड़ने का ही काम करते हो। कभी ढंग के रोल भी कर लिया करो।
-
बचपन से शक्तिं कपूर को स्पोर्ट्स कार का बहुत शौक था। इसीलिए यह स्पोर्ट्स कार पर बहुत बहुत पैसा खर्च करते थे। उसके बाद अभिनेता जितेंद्र ने शक्तिं कपूर को समझाया कि फालतू में फिजूलखर्ची मत किया करो। इसकी जगह प्रॉपर्टी खरीद लिया करो। जिससे तुम्हारा फ्यूचर सिक्योर होगा। जितेंद्र की इसी सलाह की वजह से आज शक्तिं कपूर के पास तीन बड़े बंगले हैं।
-
शक्तिं कपूर बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की बहुत इज्जत करते हैं। शक्तिं कपूर का कहना है कि यदि मिथुन चक्रवर्ती मुझे चांटा भी मार दे तो मैं उनका बुरा नहीं मानूँगा।
-
शक्तिं कपूर ने मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन से शादी की है। शक्तिं कपूर की पत्नी का नाम शिवांगी कोल्हापुरी है। शक्ति कपूर शिवांगी के साथ किस्मत फिल्म में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह शिवांगी कोल्हापुरी से प्यार कर बैठे। इसके बाद शक्तिं कपूर ने शिवांगी को इंप्रेस करने के लिए अपनी स्पोर्ट्स कार में घुमाया। इसके बाद शिवांगी भी शक्तिं कपूर से प्यार करने लगी।
-
शक्तिं कपूर ने शुरुआत में खलनायक की भूमिका निभाई थी। लेकिन उन्होंने फिल्म सत्ते पर सत्ता में एक कॉमेडी किरदार निभाया था। तभी उन्हें पता चला कि वह अच्छी कॉमेडी भी कर सकते हैं। इसके बाद शक्तिं कपूर ने कई फिल्मों में कॉमेडी विलेन की भूमिका भी निभाई।
2.शक्तिं कपूर के ऊपर 100 से भी ज्यादा गाने फिल्माए गए हैं। हीरो की तरह लगने की वजह से शक्तिं कपूर ने मिथुन, गोविंदा और संजय दत्त जैसे अभिनेताओं के साथ कई गानों में डांस किया है। शक्ति कपूर का शानदार डांस देखकर आजाद खान ने उनको डांसिंग क्वीन का नाम दिया था।
- शक्तिं कपूर ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें केवल एक ही फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया। शक्तिं कपूर को एकमात्र फिल्म फेयर अवार्ड राजा बाबू फिल्म के लिए दिया गया था।