अभी पढ़ें 22 मार्च 2020 रविवार का दैनिक राशिफल – क्या कहते हैं सितारे
दैनिक राशिफल Aries (मेष)
दैनिक राशिफल की माने तो आज आप तन मन से अपने आप को अच्छा महसूस करेंगे। उत्साह के साथ कार्य करेंगे संवेदनशीलता भी रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति जागृत होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया में हो सकते हैं। धन दौलत की बातों पर विशेष ध्यान देंगे।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
दैनिक राशिफल Taurus (वृष)
आज घूमने का कार्यक्रम मना सकते हैं। प्रेमी जनों में मित्रों के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में समय बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद ले सकेंगे। आर्थिक स्थिति में लाभ का योग बन रहा है। परिवार से संबंधित विषयों मंक रुचि लेंगे।
आज आपके मन में कुछ प्रावधान रहेगा। बेफिजूल के बाद विवाद से बचें। कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। संयम और विवेक अपने व्यवहार में आज बनाए रखें। आमदनी से अधिक खर्च दिख रहा है।
दैनिक राशिफल Cancer (कर्क)
आज महत्वपूर्ण निर्णयों को यदि संभव है तो डाल दें, बहुत जरूरी होने पर अच्छी तरह सोच विचार कर फैसला ले खर्चे का दिन है। आज परिवार में छोटे आयोजन कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे।
दैनिक राशिफल Libra (तुला)
आज भावनाओं के प्रभाव में बहने का दिन नहीं है। भाषा की मर्यादा बनाना हितकर रहेगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। संपत्ति से जुड़ी बातचीत के लिए समय उचित नहीं है, हो सके तो आज डाल दें। वाहन सावधानी से चलाएं, समय अनुकूल नहीं है।
दैनिक राशिफल Leo (सिंह)
आज का दिन आपके लिए हर्ष और उल्लास से भरा दिन होगा। सफलता और यश कीर्ति की प्राप्ति होगी। प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे। नौकरी में आपको आपके सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आनंद पूर्ण वातावरण घर में रहेगा।
Virgo (कन्या)
अध्यात्म व ध्यान योग से मन शांत रहेगा। व्यवसाय स्थल पर सावधानी से कार्य करें। उच्चधिकारियों के कारण आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आलस्य से भरा दिन रहेगा। मतभेद ना बने इसका ध्यान रखें, खासकर संतान से।
Scorpion (वृश्चिक)
संवेदनशीलता आपके मन को आज व्यथित कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान जरूरी है। खर्चे की अधिकता रहेगी। संबंधों में आज कुछ संदेह उत्पन्न हो सकता है। व्यवहार में आज संयम बनाए रखें।
दैनिक राशिफल Sagittarius (धनु)
आपका दिन आज बहुत शुभ रहेगा। व्यवसाय के विस्तार की अच्छी संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं। कमीशन ब्याज आदि से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपका आर्थिक स्तर और मजबूत बनेगा। आज मान-प्रतिष्ठा ने वृद्धि का भी योग बन रहा है।
Capricorn (मकर)
कार्य कुछ विलंब से संपन्न होंगे प्रयास करते रहे। धन अर्जन में प्रारंभ में कुछ बाधाएं हो सकती हैं, लेकिन आगे आपके लिए मार्ग खोलते हुए दिखेंगे।
दैनिक राशिफल Aquarius (कुम्भ)
उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। पदोन्नति की स्थिति भी बनने लगी है। पारिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण बन रहा है। माता समतुल्य से लाभ हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। अभ्यार्थियों के लिए समय माध्यम रहेगा। कुल मिलाकर दिन शुभ रहने वाला।
Pisces (मीन)
आज आपका दिन हर्ष उल्लास के साथ बीतेगा। विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलने का योग बन रहा है, इसमें आपकी किसी महिला मित्र की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रों के साथ मनोहर व सुंदर स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बनाएंगे। आज आप के शुभचिंतकों से मुलाकात संभव है।