इन ग्रहों पर पहुंच कर आप कितनी देर तक जिंदा रह सकते तो , 1 सेकंड या 1 दिन ?
- बुद्ध ग्रह
बुद्ध ग्रह पर ऑक्सीजन ना के बराबर है। यदि आप ऑक्सीजन साथ में लेकर जाएंगे तब भी आपके बचने की उम्मीद नही है। क्योंकि यहां पर दिन और रात के तापमान में बहुत ज्यादा अंतर होता है। रात के वक्त टेंपरेचर -143 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि दिन के वक्त यहां का टेंपरेचर 423 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस तरह आप यहां पर सिर्फ 90 सेकेंड तक ही जिंदा रह सकते हैं।
AIIMS भोपाल में निकली नॉन फैकेल्टी ग्रुप A के लिए भर्तियाँ – अभी देखें
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
अगर आप बेरोजगार हैं तो यहां पर निकली है इन पदों पर भर्तियां
2. शुक्र ग्रह
यदि आप कभी शुक्र ग्रह पर जाना चाहते हैं तो आप यहां सिर्फ एक सेकेंड ही जिंदा रह पाएंगे। कह पाना मुश्किल है कि कौन सी चीज आपको पहले मार देगी। यहां के वातावरण में 90% कार्बन डाइऑक्साइड है। यहां हर वक्त सल्फ्यूरिक एसिड की बारिश होती रहती है। और यहां के वातावरण का दबाव पृथ्वी के दबाव से 90 गुना ज्यादा है।
- मंगल ग्रह
मंगल ग्रह पर आप 80 सेकंड तक ही जिंदा रह पाएंगे क्योंकि यहां के वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बहुत ज्यादा है। यहां का औसत तापमान -80 डिग्री सेल्सियस रहता है।
- बृहस्पति ग्रह
सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह पर आप सिर्फ 1 सेकंड तक ही एन्जॉय कर पाएंगे। यहां बड़े-बड़े तूफान और चक्रवात हर वक्त बनते रहते हैं। यहां वायुमंडल का दबाव भी बहुत ज्यादा है।
- शनि ग्रह
शनि ग्रह पर आप 1 सेकेंड से भी कम समय में धूल के कण में बदल जाएंगे। जहरीली गैस और 1800 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं आपको टिकने नहीं देगी।
- यूरेनस ग्रह
यह ग्रह पानी, मिथेन और अमोनिया के मिश्रण से ढका हुआ है। इस ग्रह पर आप 1 सेकंड से ज्यादा जीवित नहीं रह पाएंगे। हो सकता है आप इसके वायुमंडल में पहुंचते ही धूल के कण में बदल जाए।
- नेपच्यून ग्रह
नेपच्यून ग्रह पर चलने वाली हवाओं की गति आवाज की गति से भी ज्यादा होती है। इसलिए आप यहां 1 सेकेंड से भी कम समय में खत्म हो सकते।