दुनिया की 15 अजीब परम्पराएं जो आपको चौंका देंगी
किसी भी समाज की परम्पराए उसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। हमारे बुज़ुर्ग हमें विरासत में परम्पराए सिखाते है और उनके साथ कुछ खास और महत्वपूर्ण बातें जुड़ी होती है। समय के साथ आगे बढ़ते हुए हम कुछ परम्पराए पीछे छोड़ देते है लेकिन हम कुछ परम्पराए निभाते है और आगे भी निभाते जायेंगे। हर समाज की खुद की परंपरा होती है और वह उनकी सम्पति होती है और वह ज़्यादातर उनकी पीड़ी, धर्म से जुडी होती है। हमें हमारे समाज की परंपरा का पता है और शायद हमें हमारे आस पास के कुछ अलग समाज की परम्पराओं के बारे में भी पता है। लेकिन पूरे विश्व में ऐसे कई परम्पराओं का पालन किया जाता है जो आपको हैरान कर देगी। हम आपको दुनिया की ऐसी 15 चौंकाने वाली परम्पराओं के बारे में बताते है जो आपके दिमाग को हिलाकर रख देंगी।
1 . मुर्दे को खिलाना (रोमन)
![](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/Feeding-The-Dead-–-Roman-iTervis.jpg)
रोमन के वैटिकन के शमशान में कब्रों के अंदर पाइप्स डाली जाती है जो शमशान के बाहर तक जाती है। रोमन परंपरा के अनुसार लोग इस पाइप के जरिये मुर्दे की कब्र में शहद, वाइन और खाने का सामान डालते है।
2 . मुर्दे की आस्तियों को खाना (वेनेज़ुएला और ब्राज़ील)
![eating-death-ash-Shuffle](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/eating-death-ash-Shuffle.jpg)
हैरान मत होइए! मौत और ज़िन्दगी हर किसी की ज़िन्दगी का हिस्सा है लेकिन अपने किसी के मरने पर उसकी अस्तिया खाना बहुत हैरान करने वाली परम्परा है। ब्राज़ील और वेनेज़ुएला की योनाममो जाति में मृत शरीर के किसी भी हिस्से को रखने से रोकता है। मृत के शरीर को जला दिया जाता है। हड्डियों का चूरा बनाकर उसे आस्तियों के साथ मिलाया जाता है और फिर उसे परिवार के सदस्यों में बांटा जाता है जिसे सभी को खाना होता है।
3 . मृत के साथ रहना (इंडोनेशिया)
![Living-with-the-Dead-(Indonesia)-daily-mail](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/Living-with-the-Dead-Indonesia-daily-mail.jpg)
इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी का एक पारम्परिक समुदाय है तोराजा। यहाँ के परिवार वालो को मृत की अंतिम क्रिया करने के लिए पैसे जोड़ने में महीने लग जाते थे। इन महीनो में मृत को एक खास कपड़े में लपेटा जाता था और उसे परिवार के घर में रख दिया जाता था। इस परंपरा के साथ यह भी मान्यता जुड़ी हुई थी की इस पाकर मृत की आत्मा तब तक सुरक्षित रहती है जब तक उसे दफनाया नहीं जाता।
4 . ताबूत को टांगना ( फिलीपींस)
![Hanging-Coffins-(Philippines)-slate](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/Hanging-Coffins-Philippines-slate.jpg)
आपको चीन, इंडोनेशिया और फिलीपींस की कई जगहों पर लटके हुए ताबूत मिलेंगे। लटके हुए ताबूत वह की प्राचीन परम्परा है। माना जाता है कि ताबूत को टांगने से मृत के शरीर को जानवर द्वारा लेकर जाने से बचाया जाता है और इससे आत्मा को वरदान मिलता है।
5 . पैर बांधना (चीन)
![foot binding japan](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/alternative-foots.jpg)
चीन कि परंपरा में 4 से 5 साल कि लड़की के पैरो को बांधा जाता है ताकि उसके पैरो को बढ़ने से रोका जा सके। बंधे हुए पैरों से लड़की ना तो चल सकती है, न काम कर सकती है और न ही उछल सकती है। यह परंपरा किसी शगुन, धर्म या किसी बुराई से दूर रहने के लिए नहीं है। बल्कि यह परम्परा सुंदरता और कामुकता का प्रतीक है। यह माना जाता है कि छोटे पैर लड़की को खूबसूरत बनाते है।
6 . गर्भवती महिला को जलते कोयले पर लेकर चलना ( चीन)
![Carrying-Pregnant-Women-over-Burning-Coal-(China)](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/Carrying-Pregnant-Women-over-Burning-Coal-China.jpg)
चीनी परंपरा के अनुसार माना जाता है कि पति को अपनी गर्भवती पत्नी को नंगे पैर उठाकर जलते हुए कोयले पर चलना पड़ता है। यह इसलिए किया जाता है ताकि पत्नी को आसान और सफल प्रसव हो। इससे पहले आपकी पत्नी प्रसव का दर्द बर्दाश्त करे आप कुछ दर्द के लिए तैयार रहे।
7 . दुल्हन का अपहरण ( रोमानी जिप्सिस)
![Bride-Kidnapping-(Romani-Gypsies)-shuffle](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/Bride-Kidnapping-Romani-Gypsies-shuffle.jpg)
अपहरण गैरकानूनी है और हा उस लड़की का अपहरण करना जिसे आप अपनी दुल्हन बनाना चाहते है, का अपहरण करना तो जुर्म और गैरकानूनी है। लेकिन रोमानी जिप्सिस कि परम्परा के अनुसार अगर एक लड़का जो अविवाहित है, किसी लड़ी का 3-5 दिनों के लिए अपहरण करके उसे बंधक बनाने में कामयाब होता है तो उसे उस लड़की से शादी करने का कानूनी अधिकार मिल जाता है।
8 कनामारा मत्सुरी (जापान)
![Kanamara-Matsuri-(Japan)-time-travel-turtle](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/Kanamara-Matsuri-Japan-time-travel-turtle.jpg)
जापान के कावासाकी में कानायामा मंदिर में हर बसंत ऋतु में ये अजीब त्यौहार मनाया जाता है। इस त्यौहार का मुख्य विष्य लिंग है। लोग पूरे शहर में बड़ी लकड़ी के लिंग को हवा में लहराकर जलूस निकालते है। ये त्यौहार वैश्याओं के बीच काफी मशहूर है। इसमें वे अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती है।
9 . मसाई थूकना (अफ्रीका)
![](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/15-Most-Shocking-and-Weird-Traditions-Across-the-World-zurukenya.jpg)
केन्या और तंज़ानिया के पारम्परिक अफ्रीकी समुदाय के मसाई समुदाय में अजीब प्रकार कि परंपरा है जिसमें लोग अपने मित्रो से मिलने के दौरान एक दूसरे पर थूक फैंकते है। बड़ो का नमन करने से पहले मसाई के लोग हाथ मिलाने से पहले अपने हाथो पर थूक फैंकते है । ये लोग अपने नए जन्मे बच्चे पर भी थूंक फेंकते है और अपने बच्चे कि तारीफ़ करने से परहेज़ करते है क्यूंकि इन्हे लगता है कि बच्चे कि तारीफ करने से बच्चे कि ज़िन्दगी पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
10 . बच्चे को उछालना ( भारत)
![baby_tossing_in_air-couponraja](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/baby_tossing_in_air-couponraja.jpg)
भारत के महाराष्ट्र में एक अजीब परंपरा का चलन है। इसमें बच्चे को मंदिर के ऊपर करीब 15 मीटर से उछाला जाता जाता है। इस परंपरा के अनुसार, ये माना जाता है कि इससे बच्चे का अच्छा भाग्य आएगा और उसे शक्ति और समझदारी प्राप्त होगी।
11 दांतो को तेज़ करना ( इंडोनेशिया)
![sharpening-teeth](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/sharpening-teeth.jpg)
दक्षिण सुमात्रा के मेंतावाई समुदाय में इण्डोनेसीआई महिलाये अपने दांतो को तेज़ बनाने के लिए उन्हें रगड़ती है। ये प्रक्रिया महिलाये सुन्दर दिखने के लिए करती है और आपको बतादे कि ये प्रक्रिया बहुत दर्द भरी होती है।
12 . खोपड़ी बांधना ( मयान)
![Skull-Binding-(Mayan)-pintrest](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/Skull-Binding-Mayan-pintrest.jpg)
पौराणिक मयान और उसकी परम्पराओ ने हमेशा विश्व को अपनी और आकर्षित किया है। लेकिन खोपड़ी बांधने कि यह अनोखी परंपरा बहुत अजीब है। यह विकार छ: महीने के बच्चे की खोपड़ी की साधारण वृद्धि को रोककर उसे एक महीने के बच्चे जितना बनाया जाता है। ये परंपरा सामाजिक ओहदे को दर्शाने के लिए की जाती है। लम्बे विकृत सिर वाले लोगो को ज़्यादा समझदार, ऊंचे ओहदे का माना जाता है।
13 . जिराफ महिला (थाईलैंड)
![Giraffe-Women-(Thailand)-youtube](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/Giraffe-Women-Thailand-youtube.jpg)
थाईलैंड की कैरेन समुदाय में अपनी गर्दन को लम्बा करने के लिए उसमें गेरा पहनने की एक अजीब परंपरा है। उन लोगों को लगता है कि इंसान कि गर्दन उसकी सुंदरता का प्रतीक है। लड़किया पांच साल कि उम्र से ही लम्बी गर्दन की चाह में गर्दन में गेरा पहनना शुरू कर देती है। समय समय पर लम्बी गर्दन के साथ साथ गेरा बदलता रहता है।
14 सती प्रथा (भारत)
![Sati-Tradition-(India)-hindi-human-rights](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/Sati-Tradition-India-hindi-human-rights.jpg)
भारतीय परंपरा के अनुसार जब एक महिला के पति का देहांत हो जाता है तो उसे अपने पति की अर्थी के साथ ज़िंदा जलकर आत्महत्या करनी पड़ती है। हालाँकि पहले इसका फैसला खुद पर निर्भर करता था लेकिन बाद में यह ज़रूरी मान्य हो गया। लेकिन अब इस परंपरा का पालन नहीं किया जाता।
15 ऊँगली काटना (अफ्रीका)
![Finger-Cutting-(Indonesia)-the-plaid-zebra](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/05/Finger-Cutting-Indonesia-the-plaid-zebra.jpg)
अफ्रीका के डेनिस समुदाय में अजीब प्रकार की परंपरा का पालन किया जाता है। परिवार में किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर महिला को अपनी ऊँगली का हिस्सा काट कर देना पड़ता है। डेनिस में महिलाओं को भावात्मक दर्द के साथ शारीरिक दर्द भी झेलना पड़ता था। ये परंपरा पौराणिक आत्माओ को शांत करने के लिए की जाती थी। अब इस परंपरा का पालन नहीं किया जाता।
Author : Davinder Gadhok