सोनाक्षी सिन्हा गिरफ्तार, इस वीडियो ने सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी
बडी खबर आ रही है कि, मशहूर एक्ट्रेस और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह खबर इंटरनेट पर सोनाक्षी सिन्हा की एक वीडियो क्लिप वायरल होने के चलते फैल रही है।
दरअसल, इस वीडियो में उन्हें हथकड़ी पहने हुए दिखाया गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी है। इसके साथ ही यह वीडियो ट्विटर पर भी ट्रेंड हो रहा है।
ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई यूज़र्स ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी चमचमाता हुआ गाउन पहने दिखाई देती हैं। कोई पीछे से आकर उनके दोनों हाथों में हथकड़ी लगा देता है। सोनाक्षी विरोध करती हैं और बेबस होकर कहते हुए दिखती हैं कि उन्हें हथकड़ी क्यों लगाई जा रही है। उन्होंने कुछ नहीं किया। वीडियो ख़ूब शेयर किया जा रहा है और यूज़र्स इस पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि आख़िर क्या हुआ है।
इसी से जुड़े एक अन्य वीडियो में सोनाक्षी के पीछे मीडिया वाले दौड़ते दिखाई दे रहे हैं और सोनाक्षी उनकी तरफ़ देखते हुए आगे जा रही हैं, जैसे पीछा छुड़ाना चाहती हों। इन वीडियोज़ की सच्चाई सामने आना बाक़ी है। मगर, इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाले वीरल भयानी ने इसके साथ लिखा है- लगता है, सोनाक्षी किसी मुसीबत में हैं।
अभी यह तय नहीं हुआ है कि वीडियो की सच्चाई क्या है। हालांकि, कुछ लोग इसे किसी प्रमोशनल कैम्पेन का हिस्सा भी मान रहे हैं, जिसके बारे में खुलासा बाद में होने की उम्मीद है। मालूम हो कि, सोनाक्षी पिछले दिनों जातिसूचक टिप्पणी के कारण ख़बरों में रही थीं, जिसके लिए उन्होंने वाल्मीकि समाज से माफ़ी भी मांगी थी। कुछ लोग वीडियो को इस मामले से जुड़ा मानकर सच भी मान रहे हैं।
इससे पहले मुरादाबाद की एक इवेंट कम्पनी ने सोनाक्षी के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई थी। सोनाक्षी पर आरोप था कि एडवांस पेमेंट लेने के बाद वो एक प्रोग्राम में शामिल नहीं हुई थीं। सोनाक्षी ने ट्वीट के ज़रिए इस मामले में अपनी बात रखी थी।
सोनाक्षी की फ़िल्म खानदारी शफ़ाखाना इस वक़्त सिनेमाघरों में है। इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ मिशन मंगल में दिखायी देंगी, जो 15 अगस्त पर रिलीज़ हो रही है। वीडियो का सच सामने आना अभी बाकी है।