सूर्य-शनि की युति का इस राशि के जातकों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव, रहें सुरक्षित

0 37
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं, जिससे किसी न किसी राशि में अन्य ग्रहों के साथ युति बनती है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य हर माह अपनी राशि बदलता है। सूर्य के एक माह में राशि परिवर्तन से किसी के साथ संयोग बनता है। सूर्य अपने पुत्र शनि के साथ युति करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 11 फरवरी को शनि अस्त हो रहे हैं तो 13 फरवरी को सूर्य मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस प्रकार कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति होगी। सूर्य-शनि की युति 14 मार्च तक रहेगी। सूर्य और शनि में शत्रुता का भाव है। कुंभ राशि में सूर्य-शनि की यह युति करीब 30 साल बाद बन रही है। सूर्य और शनि की युति के कारण कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत होगी।

कर्क राशि

इस राशि के आठवें भाव में सूर्य-शनि की युति हो रही है। ऐसे में कर्क राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इस संयोग के कारण आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य में लापरवाही महंगी पड़ सकती है। आर्थिक हानि की संभावना अधिक है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेडिंग में लाभ पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के सातवें भाव में सूर्य-शनि की युति होने जा रही है। कुंडली का सातवां भाव साझेदारी का होता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को थोड़ी सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अन्यथा वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. बिना वजह किसी से उलझें नहीं, अन्यथा कानूनी उलझन में पड़ सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने से बचें।

कुंभ राशि

सूर्य-शनि की युति आपके प्रथम भाव में होने जा रही है। ऐसे में कुंभ राशि वालों के जीवन पर कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को बिजनेस और नौकरी में नुकसान हो सकता है। नौकरी में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में आप पर काम का दबाव अधिक हो सकता है। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर परिवार के अन्य सदस्यों से मतभेद हो सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.