ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक 5 आतंकी संगठन, जिन पर हजारों लोगों की मौत में शामिल होने का आरोप

0 76
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अब पूरा विश्व धार्मिक आतंकवाद से पीड़ित है। पाकिस्तान जैसे देश जो आतंकवाद की फैक्ट्री माने जाते हैं वो पहले भी आतंकियों की मदद करते रहे हैं वहीं आज हम कुछ ऐसे आतंकी समूहों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने हजारों निर्दोष लोगों की जान ले ली है.

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स की एक रिपोर्ट में दुनिया के सबसे घातक आतंकवादी संगठनों की सूची सामने आई है। इस सूची में दुनिया के शीर्ष आतंकवादी संगठनों के बारे में जानकारी है। सूची के मुताबिक इस्लामिक स्टेट पहले, अल-शबाब दूसरे और इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत तीसरे स्थान पर है.

बता दें कि साल 2022 में इस्लामिक स्टेट ने सबसे ज्यादा 410 हमले किए और इन हमलों में 1045 लोगों की मौत हो गई. अल-शबाब ने 2022 में कुल 315 हमले किए और 784 लोगों की हत्या कर दी. इसके अलावा इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने साल 2022 में 141 आतंकी हमले किए और 00498 लोगों की मौत हो गई.

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक रिपोर्ट के मुताबिक, जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल मुस्लिमीन चौथे स्थान पर है। इस आतंकी संगठन ने साल 2022 में कुल 77 आतंकी हमले किए और 279 लोग मारे गए और 215 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी पांचवें स्थान पर है। इसने 2022 में 30 हमले किए जिनमें 233 लोगों की मौत हो गई और 113 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.