पति ने पीछा किया पत्नी का फिर, फिर हुआ होटल में हंगामा और पुलिस भी कुछ नही कर पाई जाने क्यों
CRIME NEWS:- पंजाब से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी अपने पति को धोखा दे रही थी। वो अक्सर उससे कहती थी कि वो रिश्तेदारों से मिलने जा रही है। इसके बाद वो अपने प्रेमी से मिलने होटल चली जाती थी। हालांकि पति को एक बार शक हो गया तो उसने पीछा किया। तब जाकर सच सामने आया।
नवां शहर का है मामला
खबर के अनुसार ये मामला पंजाब के नवांशहर से सामने आया है। यहां रहने वाली महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसकी शादी को कई साल हो चुके थे। वो अपने पति से अपने रिश्तेदारों से मिलने की बात कहकर घर से निकल जाती थी और अमृतसर में अपने प्रेमी से मिलती थी। हालांकि उसके पति को शक हो गया और उसने पीछा किया।
होटल में पति ने किया हंगामा
पुलिस के मुताबिक शनिवार को अमृतसर के होटल में जब हंगामे की खबर आई तो पुलिस को मामले का पता लगा। पति अपनी बीवी का पीछा करते हुए होटल पहुंच गया था और उसने पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया था। इसके बाद उसने जमकर बवाल काटा और पुलिस पहुंच गई। लेकिन दोनों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई क्योंकि अब आईपीसी की धारा 497 अब शादी के बाद महिला किसी दूसरे पुरुष के साथ अगर कोई संबंध बनाती है तो वह अपराध नहीं माना जाता है।