Jyotish Tips: चांदी पहनने से होते हैं कई फायदे, पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान

0 331
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ज्योतिष टिप्स: हिंदू मान्यताओं के अनुसार हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है और इन पांच तत्वों में कई धातुएं भी शामिल हैं, जो हमारे शरीर पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालती हैं। ज्योतिषशास्त्र में चांदी की अंगूठी पहनने के बारे में विस्तार से बताया गया है।चांदी की अंगूठी पहनने से व्यक्ति की विभिन्न समस्याओं का पता चलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी धातु की अंगूठी लग्न कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही पहननी चाहिए। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रभु दयाल दीक्षित यहां बता रहे हैं कि चांदी की अंगूठी पहनने के क्या फायदे हैं और इसे पहनते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

चांदी की अंगूठी पहनने के फायदे

पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के अनुसार चांदी का संबंध शुक्र और चंद्रमा से माना जाता है। चांदी धन और वैभव को आकर्षित करने का काम करती है। इसे पहनने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। इंसान कई तरह की बीमारियों से बच सकता है। मानसिक तनाव होने पर चांदी अवश्य पहननी चाहिए।

इन बातों का रखें ख्याल

चांदी की अंगूठी पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कोई जोड़ न हो।

चांदी का छल्ला केवल अंगूठे में ही पहनना चाहिए।

महिलाओं को बाएं हाथ में और पुरुषों को बाएं हाथ के अंगूठे में चांदी की अंगूठी पहननी चाहिए।

चांदी की अंगूठी पहनने से राहु दोष दूर होता है।

चांदी की अंगूठी कर्क, वृश्चिक, वृषभ, तुला और मीन राशि वालों के लिए शुभ होती है।

चांदी की अंगूठी सोमवार या शुक्रवार को पहननी चाहिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.