बुध कन्या राशि में करेंगे प्रवेश, इस राशि के जातकों पर रहेगी बुध की कृपा

0 111
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समयावधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। जिसका सीधा असर देश, दुनिया और मानव जीवन पर पड़ता है। तो वहीं इस स्थिति के बीच अर्थव्यवस्था और व्यापार का कारक ग्रह बुध 1 अक्टूबर को अपनी प्रिय राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहा है, जिससे 3 राशियों पर बुध की मेहरबानी रहेगी।

कन्या

बुध का राशि परिवर्तन कन्या राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस समय व्यापार में विशेष लाभ होगा और आपके काम की सराहना होगी। इस बीच आपका मुनाफा बढ़ेगा। आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. साथ ही इस समय आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नई नौकरी मिल सकती है।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम स्थान पर भ्रमण करेगा। जिसके कारण इस समय आप भाग्यशाली हो सकते हैं। साथ ही आपकी कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है. इससे आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। पैसा कमाने के भी कई मौके मिलेंगे। इसके साथ ही आप व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन वित्त और संपत्ति के मामले में शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी गोचर कुंडली के चौथे भाव में गोचर कर रहा है। इस समय आप वाहन और संपत्ति खरीद सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक लाभ, मान-सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.