शादी से पहले परिणीति-राघव ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, साथ की पूजा (तस्वीरें)

0 400
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पंजाब से आप सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। इस कपल की सगाई दिल्ली में हुई. उनकी शादी की रस्में राजस्थान में होंगी। हाल ही में दोनों उदयपुर गए थे जहां उन्होंने शादी की जगह तय की थी। शनिवार को परिणीति और राघव मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।

शादी से पहले परिणीति-राघव

शादी की तैयारियों के बीच दोनों ने साथ में पूजा भी की. उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दोनों मंदिर में पूजा कर रहे हैं. इस मौके पर परिणीति ने गुलाबी साड़ी पहनी थी जबकि राघव ने पीले रंग की धोती और कंधे पर लाल दुपट्टा डाला हुआ था।

शादी से पहले परिणीति-राघव

परिणीति और राघव ने मंदिर के नंदीहॉल में बैठकर भगवान शिव की पूजा की। सावन के महीने में मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करना वर्जित है। मंदिर के पुजारी यश गुरु ने पूजा करायी. एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘सावन का महीना चल रहा है और कई सेलिब्रिटीज बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां आ रहे हैं। इसी क्रम में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे. उन्होंने रूद्र सूक्त एवं शांति पाठ का श्रवण किया

शादी से पहले परिणीति-राघव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव सितंबर में उदयपुर के ओबेरॉय उदयविलास में शादी करेंगे। शादी की रस्में भव्य तरीके से निभाई जाएंगी. सितंबर के पहले सप्ताह से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इसके बाद वह गुरुग्राम में रिसेप्शन देंगे.

शादी से पहले परिणीति-राघव

परिणीति और राघव की सगाई 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। सगाई में राजनीति से जुड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे. परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा खासतौर पर उनके लिए अमेरिका से दिल्ली आईं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.