चंद्रयान-3 के लिए एकजुट हुआ देश…मंदिरों में हुआ हवन, मस्जिदों और चर्च-गुरुद्वारों में भी विशेष प्रार्थनाएं

0 158
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पूरा देश बुधवार को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहा है. घरों से लेकर मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में अभियान की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। मंदिरों में पूजा-हवन किए गए और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मंगलवार शाम मनकामेश्वर मंदिर में महंत देवीगिरि की मौजूदगी में अनुष्ठान के बाद सफल लैंडिंग के लिए हवन किया गया।

मुख्य सेवादार उपमा पांडे व अन्य की मौजूदगी में बुधवार को सफल लैंडिंग पर भव्य समारोह की भी तैयारी की गयी. उधर, गोमती तट स्थित आदि शंकराचार्य आश्रम में डॉ. सप्तऋषि मिश्र की मौजूदगी में हवन किया गया। इस मौके पर हिमांशु शेखर, विनोद सिंह, देवेन्द्र राय, एमजी सिंह, दिनेश सिंह, अजय, मनीष पांडे, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, ऐशबाग ईदगाह में मौलाना खालिद ने चंद्रयान-3 के लिए इसरो को बधाई दी और मिशन की सफलता के लिए दुआ की.

इसके साथ ही ईदगाह इमाम समेत दारुल उलूम फरंगी महल के छात्रों ने भी सफल लैंडिंग के लिए दुआ की. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है. इतिहास रचने के करीब पहुंच चुके इस अभियान का प्रदेश भर के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को शाम 5.15 से 6.15 बजे तक स्कूल खोलने और सीधा प्रसारण दिखाने का निर्देश जारी किया गया है

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.