मुश्किल में प्रकाश राज, चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाने पर केस दर्ज

0 532
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

साउथ के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हाल ही में प्रकाश राज ने ट्विटर पर चंद्रयान 3 को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट पर हंगामा मच गया और आरोप लगा कि प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 मिशन का मजाक उड़ाया है. इस मामले में अब उनके खिलाफ बागलकोट के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि रविवार को प्रकाश राज ने ट्विटर पर शर्ट और लुंगी पहने एक शख्स की कार्टून तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह चाय डाल रहा था. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, ‘चंद्रयान का पहला दृश्य अभी आया है।’ इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रकाश राज की आलोचना होने लगी. लोगों ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन देश के गौरव से जुड़ा है, जिसका प्रकाश राज मजाक उड़ा रहे हैं.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.