शुक्र के सिंह राशि में अस्त होने से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, होगा विशेष लाभ

0 126
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय-समय पर उदय और अस्त होते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। 4 अगस्त को शुक्र सिंह राशि में अस्त होगा। शुक्र इस समय वक्री अवस्था में चल रहा है जिसके कारण इसका फल शीघ्र देखने को मिलेगा। वहीं इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए शुक्र ग्रह के अस्त होने से धन और सौभाग्य का योग बन रहा है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। इससे लोग आपसे जुड़ेंगे. इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। इस समय आपको कहीं से रुका हुआ पैसा मिलेगा और आपकी योजनाएँ सफल होंगी। वहीं साझेदारी के काम में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। इससे शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

मेष राशि

शुक्र की स्थिति आपके लिए अनुकूल साबित हो सकती है। इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप इस अवधि में कोई विलासितापूर्ण वस्तु भी खरीद सकते हैं। आपके जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा और आर्थिक कमी भी दूर होगी। साथ ही आपको करियर में नए मौके मिल सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। जो लोग सिंगल हैं उन्हें इस समय कोई अच्छा पार्टनर मिल सकता है।

सिंह राशि
वक्र स्थिति में शुक्र का अस्त होना लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है। इसके साथ ही आपको कहीं से रुका हुआ पैसा भी मिलेगा और आपकी योजनाएं इस समय सफल होंगी। साथ ही आप शेयर बाजार, सट्टेबाजी और लॉटरी में भी पैसा कमा सकते हैं। साथ ही लागत भी पहले से अधिक नियंत्रण में रहेगी और आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपको प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.