वास्तु टिप्स : आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो घर में रखें यह फूल, दुख-दारिद्रय दूर होने के साथ बदल जाएगी किस्मत

0 421
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं के साथ-साथ पेड़-पौधों को भी विशेष महत्व दिया जाता है। वास्तु में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कुछ विशेष प्रकार के फूलों के उपाय बताए गए हैं। इसके प्रयोग से आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है। वास्तु में गुड़हल के फूल को विशेष लाभकारी माना जाता है। यह फूल मां लक्ष्मी को भी बहुत प्रिय है। माना जाता है कि इसे घर में रखने से किस्मत बदल जाती है। वास्तु के अनुसार जिस घर में गुड़हल यानी जसूद का फूल लगा होता है उस घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और लाख कोशिशों के बावजूद भी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है तो अपने घर में जसूद का फूल जरूर लगाएं। निश्चित ही मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी। इस फूल को मां लक्ष्मी को अर्पित करने से सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

गुड़हल का फूल कई रंगों में आता है लेकिन आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए लाल गुड़हल का फूल बहुत उपयोगी माना जाता है। शुक्रवार के दिन अपने घर के पास स्थित माता लक्ष्मी के मंदिर में जाएं और उन्हें लाल जसूद का फूल चढ़ाएं। मिश्री, पतासा या दूध से बनी बर्फी से अर्घ्य दें। ऐसा लगातार 11 शुक्रवार तक करने से धन प्राप्ति की संभावना बनती है।

गुड़हल के फूल से सूर्य की पूजा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। सूर्य को जल में गुड़हल का फूल मिलाकर चढ़ाने से जीवन में मान-सम्मान बढ़ता है। इस पौधे को लगाने से घर में पिता के साथ रिश्ते हमेशा अच्छे रहते हैं।

अगर आपकी कुंडली में सूर्य दोष है तो घर की पूर्व दिशा में लाल गुड़हल का पौधा जरूर लगाएं। अगर आप फ्लैट में रहते हैं तो गमले में भी गुड़हल का पौधा लगा सकते हैं। यह पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

गुड़हल का पौधा मंगल दोष को दूर करने में भी उपयोगी है। यदि आपका मंगल ग्रह कमजोर है या विवाह आदि में देरी हो रही है तो घर में गुड़हल का फूल लगाना शुभ माना जाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.