ज्योतिष टिप्स: घर से निकलते समय गौ माता के दर्शन करें, सारे काम बनेंगे

0 231
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ज्योतिष टिप्स: ज्योतिष और सनातन धर्म में गौ सेवा का विशेष महत्व है। गाय को एक पवित्र पशु माना जाता है। इसके भीतर 33 करोड़ देवता निवास करते हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि घर से निकलते समय यदि गाय माता के दर्शन करें और उन्हें रोटी खिलाएं तो व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। संकट दूर होते हैं. घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।ज्योतिषाचार्य पंडित देव कुमार पाठक के अनुसार गौ माता में इतनी शक्ति है कि वह मनुष्य की सभी विपदाओं को दूर कर देती है। ज्योतिष शास्त्र में गाय के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। इन पर चलकर ही व्यक्ति ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। गाय की सेवा करने से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर देखा जाता है कि गौ सेवक ज्यादा बीमार नहीं पड़ते। गाय के शरीर में अद्भुत शक्तियां होती हैं। सुबह ऑफिस या किसी भी काम से निकलने से पहले गाय के दर्शन अवश्य करें। खासतौर पर गुरुवार के दिन अगर आपको कहीं गौ माता दिखे तो उसे प्रणाम करना चाहिए। उसे चारा, रोटी या अन्य चीजें खिलानी चाहिए। इतना ही नहीं अगर सड़क पर कोई गाय बीमार पाई जाए या उसका एक्सीडेंट हो जाए तो उसे कभी भी वहां नहीं छोड़ना चाहिए। बल्कि उसके सामने खड़े होकर उसकी सेवा करनी चाहिए.

इसके बाद व्यक्ति के जीवन में चमत्कारी परिवर्तन होने लगते हैं। यदि गौ माता घर के दरवाजे पर आ जाए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। यह भी याद रखना चाहिए कि हर शुभ कार्य में गौ माता को अवश्य शामिल करें। गौ माता को कभी न रौंदें, गौ माता अन्नपूर्णा देवी कामधेनु, मनोकामना पूर्ण करने वाली हैं। गौ माता की पीठ पर ऊंचा कूबड़ होता है। उस कूबड़ में सूर्य-केतु नाड़ी है। प्रतिदिन सुबह गौ माता की पीठ पर हाथ फेरने से रोगों का नाश होता है। जो धैर्यपूर्वक धर्म के साथ गाय की पूजा करता है, उसे शत्रु के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.