पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट, पारा 40 डिग्री के पार

0 135
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारत के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। देश की राजधानी दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है. इसके साथ ही केरल और आंध्र प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।इसके अलावा चक्रवाती तूफान बिपरजोय की वजह से कई राज्यों का मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 13 जून मंगलवार को भीषण गर्मी जारी रहेगी. दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

पूरे दिन गर्म और उमस भरी हवाएं चलेंगी। यूपी में भी गर्मी ने लोगों की सांसे रोक रखी है. चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. हालांकि, आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 जून को बारिश होने की संभावना है। बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा के कई इलाकों में लू का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा ओडिशा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। हालांकि बिपर्जोय तूफान के चलते प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा आईएमडी ने इन राज्यों में तीन से चार दिनों तक लू चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, केरल, कर्नाटक, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चक्रवात बिपरजोय की वजह से महाराष्ट्र, गोवा, लक्षद्वीप, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार, सिक्किम में भी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। राजस्थान में तूफान के कारण मौसम शुष्क रहेगा। 16-17 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.