वोडाफोन 11000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी, कंपनी के सीईओ ने बताया प्लान

0 150
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

टेलीकॉम दिग्गज वोडाफोन ने अगले तीन साल में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। यह जानकारी वोडाफोन कंपनी की नई बॉस मार्गरिटा डेला वैले ने दी है। उन्होंने कहा कि अगले 3 साल में 11 हजार लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी कटौती इसलिए की जा रही है क्योंकि कंपनी के घाटे में जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि वोडाफोन के कैश फ्लो में भारी गिरावट का डर है।

वैले ने कहा कि इस साल करीब 1.5 अरब यूरो की कमी का अनुमान है। उन्होंने जानकारी देते हुए कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जो कंपनी के कर्मचारियों के हित में नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि पिछले महीने भर्ती हुए लोगों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है जिसका असर कंपनी पर पड़ा है.

आपको बता दें कि वोडाफोन ग्रुप भारत समेत कई देशों में फैला हुआ है। इस कंपनी में 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। कटौती की खबर के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। वोडाफोन में यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती होगी। इससे पहले वोडाफोन में इतनी बड़ी कटौती नहीं हुई थी। छंटनी करने वाली यह पहली टेलीकॉम कंपनी होगी। अभी तक किसी टेलीकॉम कंपनी ने छंटनी नहीं की है। हमारे देश में ये कंपनी Idea के साथ मिलकर काम करती है. यहां Audia के साथ मिलकर लोगों को नेटवर्क की सुविधा मुहैया कराती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.