बिलावल भुट्टो भारत आएंगे, नवाज शरीफ के बाद किसी पाक मंत्री की यह पहली यात्रा होगी

0 84
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत दौरे पर आएंगे। बिलावल का दौरा अगले महीने की शुरुआत में चार मई को होगा। 2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बाद किसी सत्तारूढ़ पाकिस्तानी नेता की यह पहली भारत यात्रा होगी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चीन के नेतृत्व वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक भारत में 4-5 मई को होगी। इस संगठन में चीन, रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल थे, बाद में भारत और पाकिस्तान भी इसमें शामिल हो गए। इस बार जब एससीओ की बैठक भारत में करने का फैसला हुआ तो पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी, लेकिन अब खबर है कि इस बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो हिस्सा लेंगे. उस दिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की शिखर बैठक होनी है।

बिलावल भुट्टो आएंगे

पाकिस्तानी मीडिया में भी बिलावल के एससीओ की बैठक में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि बिलावल भुट्टो पाकिस्तान के सबसे युवा मंत्रियों में से एक हैं। उनकी उम्र 34 साल है। वह पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं।

बिलावल का जन्म 21 सितंबर 1988 को कराची, पाकिस्तान में हुआ था। उन्होंने विदेश से पढ़ाई पूरी की। 27 अप्रैल 2022 को बिलावल को देश का 37वां विदेश मंत्री नियुक्त किया गया। वह जिस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं, उसे ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’ कहा जाता है।

बिलावल भुट्टो पाकिस्तानी राजनीति में अपनी ‘भारत विरोधी’ बयानबाजी के कारण सुर्खियों में रहे हैं। वह सालों से कश्मीर को लेकर तीखी टिप्पणियां करते रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में उन्होंने कश्मीर राग दोहराया। हालांकि वहां के भारतीय प्रतिनिधि ने हर बार उन्हें माकूल भाषा में जवाब दिया है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.