गर्मी हो या सर्दी, भोजन के बाद जरुर खाना चाहिए गुड़, होते हैं ऐसे फायदे

0 158
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

गुड़ हमारे शहरी लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी गुड़ के फायदों के बारे में बताया गया है। जबकि चीनी की तुलना सफेद जहर से की गई है। लेकिन कई लोगों का कहना है कि गुड़ गर्म होता है और गर्मियों में इसके सेवन से बचना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है। गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ में प्राकृतिक मिठास होती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई बीमारियों को दूर करने में भी मददगार है।

गुड़ को दिन में कभी भी खाया जा सकता है। लेकिन अगर इसका सेवन भोजन के बाद किया जाए तो यह फायदेमंद होता है। गुड़ आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और विटामिन सी से भरपूर होता है। गुड़ के तमाम फायदों के कारण बड़े-बुजुर्ग भी इसे खाने की सलाह देते हैं।

भोजन के बाद गुड़ खाने से पाचन क्रिया में मदद मिलती है। इसके अलावा गुड़ सेहत से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर करता है। आइए जानते हैं खाने के बाद गुड़ क्यों खाना चाहिए।

हड्डियां मजबूत रहती हैं

गुड़ खाने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। गुड़ में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। भोजन के बाद गुड़ खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। भोजन के बाद गुड़ का सेवन करने से भी मांसपेशियों का दर्द दूर होता है।

गुड़ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

गुड़ सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं बल्कि हमारे इम्यून सिस्टम के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ में जिंक और विटामिन सी होता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। भोजन के बाद नियमित रूप से गुड़ खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे शरीर को कोई भी रोग नहीं होता है। सर्दियों में गुड़ खाने से खांसी, बुखार और सर्दी से भी बचाव होता है।

खून की कमी को दूर करता है

गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए गुड़ का सेवन जरूर करें। यह लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए भी गुड़ खाना चाहिए। गुड़ खाने से भी तुरंत एनर्जी मिलती है। भोजन के बाद गुड़ खाने से शरीर सक्रिय होता है। हालांकि गुड़ खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इसके लिए आपको आधे घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.