दिल्ली समेत उत्तर भारत में तेज हवाएं, तमिलनाडु में बारिश
पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। उत्तर भारतीय राज्यों में बारिश हुई और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हुई। हालांकि, दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बारिश थम गई है, लेकिन सर्द हवाएं जारी रह सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश में कमी के बाद उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. यह हवा 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। तेज हवा की प्रक्रिया 2 फरवरी तक समाप्त होने की उम्मीद है।
राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां बारिश कम होने से आसमान साफ है. इसके साथ ही दिन में धूप निकलने के भी आसार हैं। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।
सुदूरवर्ती राज्यों तमिलनाडु और केरल के अलावा, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। तमिलनाडु के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है। पुडुचेरी के शहरों में भी बारिश की संभावना है।