पुरुषों की ये बुरी आदतें कर सकती हैं स्पर्म काउंट को कम, नज़रअंदाज करना पड़ सकता है भारी
आजकल व्यक्ति की जीवनशैली और आहार ने कई चीजों को प्रभावित किया है। इसके अलावा कुछ बुरी आदतें लंबे समय में शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। इन बुरी आदतों की वजह से भी पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कम हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट भी इन चीजों के सेवन और बुरी आदतों को छोड़ने की सलाह देते हैं। तो आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।
जो पुरुष ज्यादा सिगरेट पीते हैं उनके स्पर्म काउंट प्रभावित हो सकते हैं। इसके लिए सिगरेट पीने की बुरी आदत को फौरन छोड़ने की सलाह दी जाती है।
तंबाकू और शराब का सेवन भी पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अत्यधिक शराब का सेवन टेस्टोस्टेरोन को प्रभावित कर सकता है, जो शुक्राणुओं की संख्या को प्रभावित कर सकता है।
देर रात तक सोने से कुछ लोगों में तनाव और मोटापा हो सकता है। जिससे स्पर्म काउंट भी कम हो सकता है। इसके लिए पर्याप्त नींद भी बहुत जरूरी है।
व्यायाम की कमी से मोटापा हो सकता है और शुक्राणुओं की संख्या भी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा तनाव भी पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ा सकता है।
(नोट – इस लेख में दिखाई गई जानकारी सामान्य विवरण पर आधारित है। कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लें। Sabkuchgyan इसका समर्थन नहीं करता है और इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। हमारा मुख्य उद्देश्य केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करना है)