खेलते-खेलते 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया

0 124
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में खेलते समय एक 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। बोरवेल करीब 60 फीट गहरा है। जैसे ही लोगों को पता चला कि बच्चा बोरवेल में गिरा है तो हड़कंप मच गया। बोरवेल से लगातार बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। यह बोरवेल हापुड़ नगर पालिका के सरकारी नलकूप का है। करीब 4-5 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ में एक बच्चा खेल रहा था। इसी बीच एक 6 वर्षीय मासूम करीब 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। यह बोरवेल नगर पालिका का है, जिसे खराब होने के बाद बंद नहीं किया गया। बोरवेल से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। घटना की जानकारी होते ही इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पर तत्काल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बोरवेल में गिरे बच्चे को 5 घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन की जिम्मेदारी एनडीआरएफ की टीम ने ली.

स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। लोगों का आरोप है कि यह प्रशासन की लापरवाही है। बच्चा जिस बोरवेल में गिरा वह नगर पालिका का है। यह फिलहाल बंद था।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.