दिल्ली का मौसम: दिल्ली में कड़ाके की ठंड का प्रकोप!, पारा 2 डिग्री से नीचे, सीजन का सबसे ठंडा दिन
दिल्ली मौसम पूर्वानुमान: ठंड से त्रस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। जनवरी के शुरुआती दिनों में दिल्ली आमतौर पर सुबह के समय घने कोहरे में डूबी रहती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, गर्मी तेज होने लगती है।
हालांकि इस बार दिल्ली के मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है. देश की राजधानी में कड़ाके की ठंड का ऐसा प्रकोप देखने को मिल रहा है कि लोग दिनभर कांप रहे हैं. जबकि ठंड के साथ ही कोहरे का दोहरा प्रकोप देखने को मिल रहा है।
Delhi | Thick layer of fog shrouds parts of the national capital as hazy conditions lower visibility. Visuals from near IGI Airport.
As per IMD, Safdarjung in Delhi recorded a minimum temperature of 1.9°C pic.twitter.com/xyc5vDwyyo
— ANI (@ANI) January 8, 2023
दिल्ली के कई हिस्सों में पारा 2 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है. दिल्ली में आज 8 जनवरी सीजन का सबसे ठंडा दिन है। सफदरगंज का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली के पालम इलाके में आज (रविवार), 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सफदरगंज में 1.9 डिग्री, लोधी रोड में 2.8, रिज में 2.2 और आयानगर में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 8 जनवरी को शीतलहर जारी रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सर्द मौसम के साथ कोहरा भी परेशान करेगा।