सेहत के लिए फायदेमंद है गुड़ की चाय, चीनी को कहेंगे बाय-बाय

0 269
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पौष्टिक आहार स्वास्थ्य के लिए होता है उतना ही अधिक लाभकारी होता है उतना ही कुछ चीजों का सेवन हानिकारक भी होता है। भारत में चाय का व्यापक रूप से सेवन किया जाता है। लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। साथ ही सर्दियों में चाय की खपत भी बढ़ जाती है। सर्दी में गर्म रहने के लिए लोग दिन में कई बार चाय पीते हैं। हालांकि चाय का अधिक सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ चाय के अधिक सेवन से बचने की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आप चाय जरूर पीते हैं तो गुड़ की चाय एक अच्छा स्वास्थ्य विकल्प हो सकता है। सेहत के लिए लाभकारी है गुड़। गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। गुड़ में गर्माहट होती है इसलिए सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए भी गुड़ फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं गुड़ की चाय पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।

पाचन तंत्र को मजबूत करता है

चीनी की जगह गुड़ की चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, एसिडिटी और अपच दूर होता है और पाचन क्रिया में सुधार होता है।

खून की कमी

जिन लोगों को शरीर में खून की कमी की शिकायत हो उन्हें गुड़ की चाय पीनी चाहिए। गुड़ की चाय आयरन से भरपूर होती है। जिसके कारण यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। खून की कमी को दूर करने के लिए नियमित रूप से गुड़ की चाय का सेवन किया जा सकता है।

वजन कम करने के लिए

जो लोग पतला दिखने के लिए अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें चाय के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। चाय में मौजूद चीनी का सेवन करने से शरीर में चर्बी बढ़ती है। हालांकि, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गुड़ की चाय फायदेमंद हो सकती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.