ठंड की मार झेलने के लिए हो जाइए तैयार, चूरू में पारा जीरो डिग्री पहुंचा, ठंड की चपेट में उत्तर भारत

0 67
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

उत्तर भारत में सर्दी दिन व दिन बढ़ती जा रही है। क्रिसमस के दिन ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजस्थान के चूरू में आज तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के कई इलाकों में आज भीषण शीतलहर जारी रहेगी. मौसम विभाग ने हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के लिए भी अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति है?

न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद, नोएडा से लेकर मुरादाबाद तक जगह-जगह कोहरा छाया हुआ है. मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने इस हफ्ते पूरे पश्चिमी यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों, हरिद्वार में भी ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

अमृतसर और दिल्ली में 6.5 डिग्री

पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं कई इलाकों में आज दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। पंजाब के अमृतसर में आज न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश की राजधानी नई दिल्ली का भी कुछ ऐसा ही हाल था। आईएमडी ने कहा कि सफदरजंग में आज 5 डिग्री सेल्सियस और पालम में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सुबह पंजाब के बठिंडा और राजस्थान के बीकानेर में घना कोहरा छाया रहा. यहां कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। पंजाब के अमृतसर में दृश्यता 25 मीटर और हरियाणा के अंबाला में 50 मीटर रही।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.