जीवन में गलती से भी न करें ये 4 काम, जल्द हो जाएंगे कंगाल
हर कोई जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करता है। इसके लिए वह दिन-रात दौड़ता है। हालांकि मां लक्ष्मी की कृपा सभी लोगों को नहीं मिलती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक नीति शास्त्र यानी चाणक्य नीति में उन 4 गलतियों का वर्णन किया है, जिन्हें देखते ही मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और व्यक्ति दरिद्र हो जाता है। आइए जानें कौन सी हैं वो 4 गलतियां, जो हमें कभी नहीं करनी चाहिए।
चाणक्य नीति का विवरण
बड़ों और महिलाओं का अनादर
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग स्त्रियों, विद्वानों और बड़ों का अनादर करते हैं, उनके घर में कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। माता-पिता को गाली देने वाले, घर में हमेशा लड़ाई-झगड़ा करने वाले लोग भी हमेशा धन के लिए लालायित रहते हैं। उनका सुख और ऐश्वर्य समाप्त हो जाता है।
समय का कोई मूल्य नहीं है
चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग समय का सम्मान नहीं करते, समय उनका सम्मान नहीं करता। ऐसे लोगों को मां लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं मिलती और उनका पूरा जीवन गरीबी और आर्थिक तंगी में बीतता है। जो लोग अपना समय व्यर्थ के कामों में बर्बाद करते हैं, उनके साथ मां लक्ष्मी कभी नहीं रहतीं और वे देखते ही देखते दरिद्र हो जाते हैं।
बुरी आदतों में पड़ना
जो लोग शराब, जुआ, ठगी, चोरी और डकैती जैसी बुरी आदतों में लिप्त हैं, वे हमेशा गरीबी का दंश झेलने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों को कभी भी नया धन नहीं मिलता और माता-पिता द्वारा जमा किया हुआ धन भी छीन लिया जाता है। ऐसे लोग हमेशा पाई-पाई के लिए तरसते हैं और समाज में तिरस्कृत होते हैं।
पैसा कोई चीज़ नहीं है
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जहां धन का महत्व नहीं होता वहां गरीबी अपने आप आ जाती है। ऐसे लोग फालतू की चीजों पर पैसे बर्बाद कर अपनी गरीबी का रास्ता चुनते हैं। ऐसे व्यर्थ लोगों को मां लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं मिलती है। जो लोग अपना पैसा दान, सेवा आदि में खर्च करते हैं उन्हें मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा प्राप्त होती है।