दिल्ली में ज्यादा ताकतवर मुख्यमंत्री या मेयर? नगर निगम चुनाव के बाद अब मेयर की दौड़ शुरू

0 117
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में नगर निगम निगम चुनाव के बाद मेयर चुनने का समय आ गया है। सीटों की संख्या के हिसाब से जहां आम आदमी पार्टी की जीत तय मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने मेयर की सीट पर भी अपना दावा ठोंक दिया है.

एमसीडी में विलय के बाद अब पूरी दिल्ली के लिए एक ही मेयर होगा। एमसीडी के नियमों में संशोधन के बाद मेयर के अधिकार भी बढ़ा दिए गए थे। मेयर की ताकत बढ़ने के बाद दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में यह बहस शुरू हो गई है कि अब मेयर मुख्यमंत्री से ज्यादा ताकतवर हो जाएंगे? अब सवाल यह है कि महापौर शक्तिशाली है या मुख्यमंत्री?

तो आपको बता दें कि 1 अगर मेयर को आम आदमी पार्टी बनाती है तो ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री ही शक्तिशाली होगा। क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप के राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं. वह नगर निगम चुनाव में भी मुख्य चेहरा रहे हैं। जो भी मेयर बनेगा वह हर काम में मुख्यमंत्री की सलाह जरूर लेगा और सरकार के आदेशों का पालन भी करना होगा और उसके बाद 2. अगर मेयर बीजेपी बनता है तो ऐसी स्थिति में मेयर आदेश मानने के लिए बाध्य नहीं है राज्य सरकार की। नगर निगम के मेयर के पास मुख्यमंत्री से अधिक शक्तियां होती हैं। ऐसे में यहां मुख्यमंत्री का कद कम होगा। मेयर पद के चुनाव के लिए नामांकन 27 दिसंबर से शुरू होगा और मतदान छह जनवरी को होने की संभावना है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.