केंद्रीय विभाग में 9 लाख से अधिक रिक्तियां, मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी

0 93
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

लोकसभा और राज्यसभा में संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है, जिसमें विपक्ष लगातार महंगाई और बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को घेर रहा है, इस स्थिति के बीच केंद्र के विभिन्न विभागों में 9.79 लाख पद खाली हैं, केंद्रीय राज्य मंत्री कार्मिक जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक लिखित जवाब में कहा कि 1,472 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी, 864 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 1,057 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी रिक्त हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1 मार्च 2021 तक केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 9,79,327 रिक्तियां हैं।

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा कि रिक्त पदों को भरना एक सतत प्रक्रिया है जो केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों या संस्थानों की आवश्यकता के आधार पर की जाती है और न केवल सरकार ने रिक्त पदों को समय पर भरने के निर्देश जारी किए हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.