भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने
भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। उनके घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। पिता बनने के बाद मनोज तिवारी ने अस्पताल से पत्नी सुरभि के साथ एक फोटो ट्वीट कर शेयर की. सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी को फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।
मनोज तिवारी ने ट्वीट में लिखा- मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लक्ष्मी के बाद सरस्वती मेरे घर आई हैं. आज घर में एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। आप सब उसे आशीर्वाद दें। सुरभि- मनोज तिवारी
बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी pic.twitter.com/JJj1H82XEr
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) December 12, 2022
इस पोस्ट में शेयर की गई फोटो में मनोज तिवारी और उनकी पत्नी को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है कि घर में नन्ही परी के आने से वे कितने खुश हैं.
मनोज तिवारी के निजी जीवन की बात करें तो उनकी दो बार शादी हो चुकी है। मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से मनोज तिवारी की एक बेटी भी है। जिनका नाम रीति तिवारी है। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद मनोज तिवारी को फिर से प्यार हो गया। सुरभि उनकी जिंदगी में आईं। 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि से दूसरी शादी की। इस शादी से दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम सांविका है। अब मनोज और सुरभि की एक और बेटी है।