सेहत के लिए वरदान है भीगे चने का पानी, मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे
भीगे हुए चने के पानी के फायदे: स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ भोजन जरूरी है। दालें, सब्जियां और फल शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। जैसे काले चने को खाने से कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। वैसे ही चने का पानी भी शरीर स्वस्थ रखता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-बी, खनिज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। भीगे चने का पानी पीने से आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे. तो आइए जानते हैं इसे खाने से होने वाले फायदों के बारे में…
एनीमिया दूर होगा: भीगे हुए चने का पानी पीने से आपके शरीर से खून की कमी दूर होगी। चने में आयरन की मात्रा बहुत अच्छी होती है, इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला आयरन आपके हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में भी मदद करता है।
पाचन क्रिया ठीक रहेगी: भीगे चने का पानी पीने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा. इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपके पाचन को दुरुस्त करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और पेट दर्द से भी निजात दिलाता है।
वजन कम करना: भीगे हुए चने के पानी का सेवन करने से आप वजन कम कर सकते हैं. इसमें पाया जाने वाला फाइबर वजन कम करने में भी आपकी मदद करता है। आप सुबह उठकर खाली पेट भीगे हुए चने के पानी का सेवन कर सकते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें: इसमें पाए जाने वाले विटामिन आपके इम्यून पावर को मजबूत करने में मदद करते हैं। चने के पानी का सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे।
ब्लड शुगर कंट्रोल: इस पानी के सेवन से आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा। यह मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
त्वचा की समस्याओं का इलाज: भीगे चने का पानी पीने से भी त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। यह आपकी त्वचा को चमक भी देता है।