Bank strike on 19 November: देश भर में इस दिन बैंक हड़ताल, एटीएम और अन्य सेवाएं भी होंगी प्रभावित

0 132
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Bank strike on 19 November: अगर आपको इस सप्ताह बैंक से संबंधित कोई काम करना है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। बैंकिंग सेवाएं और एटीएम सेवाएं भी इस सप्ताह बंद रहेंगी। दरअसल, इस सप्ताह बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बैंक संचालन प्रभावित होगा। आपको बता दें कि बैंक कर्मचारी 19 नवंबर 2022 को हड़ताल पर रहेंगे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।

धरना

Bank strike on 19 November: देशभर में बैंकों की हड़ताल

गौरतलब है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय फाइलिंग में जानकारी दी है कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव ने इंडियन बैंक एसोसिएशन को हड़ताल पर जाने का नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में संघ ने अपनी मांग को लेकर 19 नवंबर 2022 को हड़ताल पर जाने की बात कही है. यानी 19 नवंबर को बैंक परिचालन बंद रहेगा।

बैंक ने दी जानकारी

बैंक ने यह भी कहा है कि हड़ताल के दिन बैंक शाखाओं और कार्यालयों में परिचालन जारी रखने के लिए सभी उचित उपाय किए जा रहे हैं लेकिन बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो बैंक शाखाओं और कार्यालयों का संचालन प्रभावित हो सकता है. दरअसल, 19 नवंबर, 2022 शनिवार को पड़ रहा है और शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। लेकिन इस महीने के तीसरे महीने के तीसरे शनिवार को भी हड़ताल के कारण बेकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

ऐसे में शनिवार को हड़ताल के कारण कार्य बंद रहेगा और अगले दिन रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में अगर आप भी बैंक से जुड़े काम निपटाना चाहते हैं तो इस सप्ताह ही कर लें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.