गलती से भी दूध के साथ न खाएं ये 5 चीजें, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
दूध मानव शरीर के लिए कितना जरूरी है यह किसी से छुपा ये 5 चीजें नहीं है। इसमें कैल्शियम और स्वास्थ्य के लिए अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इसी कारण इसे संपूर्ण भोजन भी कहा जाता है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है, पाचन संबंधी समस्याएं और पित्त दोष बढ़ता है। आइए हम आपको बताते हैं उन 5 चीजों के बारे में।
मछली
मछली खाने के कई फायदे होते हैं। बालों से लेकर त्वचा तक यह स्वस्थ रहता है। लेकिन मछली का सेवन कभी भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा त्वचा पर सफेद धब्बे की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि, दूध के बाद मछली के सेवन को लेकर फिलहाल कोई वैज्ञानिक कारण सामने नहीं आया है।
खट्टे फल और दूध
खट्टे फलों के साथ दूध का सेवन भी सेहत को खराब कर सकता है। इससे उल्टी भी हो सकती है। अगर आप खट्टे फल खाते हैं तो दूध का सेवन दो घंटे बाद ही करें।
दूध और उड़द की दाल
अगर आप उड़द की दाल को दूध के साथ खाते हैं या नियमित अंतराल पर खाते हैं तो इससे शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। आपको उल्टी, शरीर में भारीपन, पेट दर्द, जी मिचलाना और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उड़द की दाल खाने के 2 घंटे बाद ही दूध का सेवन करें।
दही और दूध
दही और दूध दोनों ही सेहत को स्वस्थ रखने में माहिर हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप इनका सेवन एक साथ न करें। यदि दोनों का एक साथ या तुरंत सेवन किया जाए तो पाचन क्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आपको उल्टी, पेट दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
कटहल से रहें दूर
अगर आप दूध के बाद भी कटहल का सेवन करते हैं तो यह शरीर को नुकसान पहुंचाएगा। आपको पेट और त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। दूध पीने के तुरंत बाद कटहल का सेवन करने से सोरायसिस, खुजली और रैशेज जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।