OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी, 5G इंटरनेट स्पीड का लुत्फ उठा सकेंगे आप

0 201
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

वनप्लस यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। यदि आप OnePlus 10 Pro, OnePlus 10T या OnePlus 10R स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, तो अब आप 5G इंटरनेट स्पीड का आनंद ले सकते हैं। रिलायंस जियो की 5जी सर्विस को सपोर्ट करने के लिए कंपनी ने नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। इस लेटेस्ट अपडेट को आप इस फोन की सेटिंग में दिए गए सिस्टम अपडेट ऑप्शन में जाकर चेक कर सकते हैं। यह अपडेट कुछ यूजर्स के लिए ही रोल आउट किया जा रहा है।

नए अपडेट के साथ, कंपनी उपकरणों के लिए नवीनतम सुरक्षा पैच भी जारी कर रही है। वनप्लस कम्युनिटी फोरम पर पोस्ट किए गए आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, वनप्लस 10 टी और वनप्लस 10 प्रो के लिए अक्टूबर 2022 एंड्रॉइड सुरक्षा पैच आ गया है। वहीं, कंपनी ने OnePlus 10R के लिए सितंबर 2022 सिक्योरिटी पैच रोल आउट किया है।

OnePlus 10 Pro के NE2211 11.A.18 अपडेट में आपको जियो की 5जी कनेक्टिविटी के साथ लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलेगा। वहीं, OnePlus 10T का CPH2413 11.A.10 अपडेट भी फोन क्रैश होने की समस्या को ठीक करता है। साथ ही नए अपडेट के बाद यूजर्स को पहले से बेहतर नेटवर्क और वाई-फाई एक्सपीरियंस और स्क्रीन डिस्प्ले क्वालिटी मिलेगी।

Reliance Jio की 5G सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और वाराणसी में शुरू हो गई है। यहां 5जी इंटरनेट की टेस्टिंग की जा रही है। कंपनी इस साल के अंत तक देश के कुछ और शहरों में अपनी 5जी सेवा शुरू करेगी। Jio कुछ यूजर्स के साथ इस सर्विस की टेस्टिंग कर रहा है और इसलिए OnePlus 10 सीरीज के इन डिवाइसेज के सभी यूजर्स को अभी तक 5G स्पीड नहीं मिलेगी। हैंडसेट पर जियो की 5जी सर्विस के बारे में जानकारी के लिए आप My Jio ऐप चेक कर सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.