कितने घंटे की नींद, आपको लेनी चाइये उम्र के हिसाब से जानिए
शरीर के ठीक तरह से संचालन के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है, यह बात तो हम सभी जानते हैं। अब सवाल यह है कि इस ‘पर्याप्त’ की क्या सीमा है? कितने घंटे की नींद पर्याप्त कही जा सकती है। अधिकतर लोगों को इस बात का पता नहीं होता कि कितने घंटे की नींद उनके लिए पर्याप्त होती है। व्यक्ति को कितने घंटे की नींद हर रोज लेनी चाहिए यह उसकी उम्र पर निर्भर करता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस उम्र के व्यक्ति को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए।
नवजात –
नवजात शिशु से तीन माह तक के बच्चे को नींद की आवश्यकता एक सामान्य से लगभग दोगुनी होती है। इन बच्चों को हर दिन 14 से 17 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है जिसमें, कम से कम 11 से 13 घंटे की नींद तो बेहद आवश्यक है।
शिशु –
4 माह से 1 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए 12 से 15 घंटे की नींद जरूरी होती है, या फिर कम से कम 10 घंटे की नींद होनी चाहिए। वहीं 18 घंटे से ज्यादा नींद इनके लिए खतरनाक हो सकती है।
छोटे बच्चे –
इसी प्रकार 6 से 13 तक के बच्चों के लिए 9 से 11 घंटे नींद लेने की सलाह दी जाती है, वहीं 7 घंटे से कम नींद या फिर 11 घंटे से ज्यादा देर नींद लेना नुकसानदायक हो सकता है।
वयस्क उम्र –
अठारह से पच्चीस साल की उम्र तक नींद का यह आंकड़ा घटकर 7 से 9 घंटे का होना चाहिए। लेकिन इससे कम या अधिक नींद हानिकारक साबित हो सकती है।
अधेड़ अवस्था –
26 साल की उम्र से 64 साल की उम्र तक के लोगों को भी 8 से 9 घंटे की नींद लेना आवश्यक है, ताकि मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहे और कार्यक्षमता भी प्रभावित न हो।
बुजुर्ग –
बढ़ती उम्र के साथ-साथ नींद की आवश्यकता का यह आंकड़ा कम होता है, जिसमें 6 से 7 घंटे की नींद आवश्यक होती है।
हर मनुष्य की नींद की ज़रूरत अलग अलग होती है। कई लोगो की नींद चार से पांच घंटों में पूरी हो जाती है, जबकि कई लोगो की आठ से दस घंटों में। शोधकर्ताओं के अनुसार रात्रि के समय सात से आठ घंटे सोना किसी भी स्वस्थ व्यक्ति के लिए अनिवार्य है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं और बच्चों को भी अधिक नींद की ज़रूरत होती है।