चाणक्य नीति: ऐसे 3 व्यक्ति हर जगह सम्मान के हकदार होते हैं, क्या आप हैं इनमे से
सम्मान पाना कौन नही चाहता, हर इंसान की यही ख्वाइश होती है कि जिंदगी में उसे सम्मान और दौलत जरूर मिले बाकी कुछ मिले न मिले। दुनिया मे सभी अपने अच्छे कर्मों से ही दूसरों के दिलों पर राज करते हैं और सम्मान के हकदार हो पाते हैं। बुरा इंसान तो कभी भी खुद को बुराई से अलग नही कर पाता। इसीलिए वह लोगों से सिर्फ धिक्कार ही पाता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे 3 व्यक्ति हर जगह सम्मान के हकदार होते हैं और उन्हें सभी पसन्द करते हैं। तो आइये जानते हैं वे कौन से 3 लोग हैं।
- बात करें अगर सबसे पहले व्यक्ति की तो वो हैं माता पिता, जी हां एक अच्छे माता पिता जब अपने पुत्र को अच्छाई की राह दिखा कर उसे एक सभ्य व्यक्ति बना देते हैं तो ऐसे माता पिता हर जगह सम्मान के हकदार हो जाते हैं और लोग पुत्र के नाम से नही बल्कि उसके पिता के नाम से उसे पहचानने लगते हैं।
-
बात करें अगर दूसरे व्यक्ति की तो वो हैं विद्वान। विद्वान अपनी उच्च गुणों के कारण सभी जगह सम्मानीय होते हैं और सभी इन्हें पसन्द करते हैं।
-
ऐसा पुत्र जो अपने माता पिता का आज्ञाकारी और फार्माबरदार होता है वह हमेशा सम्मान का हकदार होता है। सभी लोग उसे पसन्द करते हैं और उसके जैसे अपने पुत्र की कल्पना करते हैं।
ये थे वे 3 व्यक्ति जो सभी जगह सम्मान के हकदार होते हैं और सभी लोग इन्हें काफी पसन्द करते हैं।