इस तरह करें शेव, दिखेंगे हैंडसम और आकर्षक, आज ही जानिए
किशोरावस्था से युवावस्था की ओर कदम रखने पर हमारे अंदर बहुत से बदलाव देखने को मिलते हैं। उनमें सबसे बड़ा बदलाव है, दाढ़ी मूछें आना। ऐसे में शेव करना हमारी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन जाता है। इसलिए इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है कि आखिर शेव करने का सही तरीका क्या है। ताकि हम चेहरे को कटने या छिलने एवं इंफेक्शन से बचा सकें।औजारों को स्टेरीलाईज करें
कभी भी शेव करने से पहले रेज़र, कैची और ब्रश आदि को स्टेरिलाइज करना बिल्कुल ना भूलें। इसके लिए आप एंटीसेप्टिक लिक्विड जैसे डेटॉल आदि का प्रयोग कर सकते हैं। वैसे तो हमें हमेशा नई लेड हीं यूज़ करनी चाहिए, लेकिन अगर आप किसी ब्लेड को पर्सनल रीयूज़ अर्थात खुद के लिए दोबारा प्रयोग करना चाहते हैं तो आप उसे बॉईल करके उपयोग में ला सकते हैं। इंफेक्शन से बचने के लिए यह सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
स्मूथ शेव के लिए
जल्दबाजी में अक्सर हमलोग दाढी के बालों को अच्छी तरह से भिगोए बिना शेव करने लगते हैं। इससे दाढी बनाने में छिलने जैसी तकलीफ महसूस होती है। इसलिए शेव करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो कर दाढी को अच्छे से भिगो लेना जरूरी है। ताकि कोई इरिटेशन महसूस नहीं हो। इसके बाद अच्छी क्वालिटी की शेविंग क्रीम को चेहरे के ऊपर लगाकर ब्रश से गोलाकार तरीके से हीं फैलाएं। इससे क्रीम दाढी की जड़ों तक जाएगी और शेविंग काफी स्मूद हो जाएगी।
रेज़र चलाने का सही तरीका
दाढ़ी बनाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि आप रेज़र को सही तरीके से चला रहे हों। नहीं तो छिलने कटने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। दाढ़ी पर रेज़र हमेशा सीधा चलाएं। सबसे पहले चेहरे की दोनों साइड की दाढ़ी हटाएं। फिर अंत में ठुड्डी की दाढ़ी साफ करें। ऐसा करने से सहूलियत भी होती है और छिलने कटने का डर भी नहीं रहता।
आफ्टरशेव लोशन या क्रीम का इस्तेमाल
शेविंग करने के बाद एंटीसेप्टिक लोशन एवं मॉइस्चराइजर क्रीम का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से चेहरे का रूखापन दूर हो जाता है और चेहरा फिर से कोमल और मुलायम हो जाता है। इस प्रकार इन बातों का ध्यान रखते हुए अगर हम शेविंग करें तो हमारा चेहरा हमेशा सॉफ्ट और स्मार्ट दिखेगा।