14 अप्रैल को बड़ा शुभदिन – इन 6 राशियों को शनिदेव खुद करेंगे मालामाल
मेष राशि :
मन में अशान्ति और असुरक्षा के बावजूद आप अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पूरे कर पाएंगे। आपको अपने आप ही सभी झंझट दूर करने होंगे। जब आप फुर्सत में होंगे तो किसी अच्छे शुभ समाचार से आपका उत्साह और भी बढ़ जाएगा। कारोबार में आगे बढ़ने के लिए आपके पुराने संबंध काम आएंगे। कोई नया वाहन या सवारी खरीदने की योजना बन सकती है।
वृष राशि :
आपके लिए अच्छे परिणाम के संकेत हैं। काफी समय से अटका हुआ धन या कोई जरूरी कार्य बन जाने से आपकी प्रसन्नता बढ़ जाएगी। शाम तक जहां आपके धन कोष में वृद्धि होगी, वहीं कुछ जरूरी खर्च भी आप कर सकते हैं। कोई वस्त्र या आभूषण खरीदने की चाह भी आज पूरी हो सकती है।
मिथुन राशि :
यह दिन आपको अपने सभी रुके हुए काम पूरे करने में मददगार साबित होगा। कारोबार में प्रगति अच्छी होने से आगे चलकर धन लाभ की आशा रहेगी। आपके कामकाज की सराहना भी वरिष्ठ अधिकारी कर सकते हैं। किसी शुभचिंतक से आर्थिक सहायता मिलने से आपका मनोबल बढ़ जाएगा।
कर्क राशि :
आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव होंगे। पारिवारिक वातावरण गंदा हो जाएगा। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़े, इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।
सिंह राशि :
यह दिन आपके कारोबार में काफी अस्थिरता रहेगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो मन्दी के दौर के कारण कोई भी काम को सुचारू रूप से नहीं कर पाएंगे। आपके कर्मचारी या सहकर्मी भी आपकी बात को समझने में बहुत देर लगाएंगे। कुछ ऐसे अवसर भी हाथ से निकल जाने का खेद होगा जो कि आपके लिए फायदेमन्द साबित हो सकते थे।
कन्या राशि :
यह दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। किसी वस्तु विशेष पर धन लगाना हानि के संकेत दे रहा है।