लहसुन को तकिये के नीचे रख कर सोने के फायदे जानकर हैरान हो जाएँगे आप

0 888
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या होता है लहसुन को तकिये के नीचे रखकर सोने से, क्या लहसुन को जेब में रखने भर से भी लाभ होता है | आइये जानते हैं एक ऐसे प्रयोग के बारे में जिसे अपना कर आप बुरी शक्तियों को अपने से दूर रख सकते हैं | इस प्रयोग को अपना कर आप खुद के भाग्य को बदल सकते हैं | लहसुन के स्वास्थ्य लाभ केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लिए जाते हैं |

क्या आप जानते हैं लहसुन में ऐसी कौन सी शक्ति है जिसकी वजह से केवल जेब में रखने भर से या तकिए के नीचे रखने से बुरी शक्तियां ख़तम हो जाती है, वो लहसुन में मौजूद कोई जादुई शक्ति नहीं बल्कि लहसुन में आस पास के वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया को ख़तम करने की शक्ति है | जिसकी वजह से बैक्टीरिया ख़तम होने से हम स्वस्थ रहते हैं |भारत में लहसुन का प्रयोग सदियों से हो रहा है और आज भी लहसुन के तडके के बिना खाने का स्वाद अधुरा रहता है | लहसुन केवल भोजन को स्वादिष्ट ही बनाता बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी बनाता है |

आइये जानते हैं लहसुन को जेब में रखने या तकिये के नीचे रख कर सोने से क्या क्या फायदे होते हैं उससे पहले जान लेते हैं |

लहसुन के स्वास्थ्य लाभ |

बालों का झड़ना रोकता है

लहसुन में खून को पतला करने का अदभुत गुण होता है जिसकी वजह से खून का दौरा हमारे पुरे शरीर में बढ़ जाता है | लहसुन के सेवन से खून का दौरा बढ़ने से बालों तक पूरा पोषण पहुँचता है और बालों का झाड़ना बंद हो जाता है | लहसुन में एलीसिन नाम का योगिक पाया जाता है जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है | लहसुन की एक से दो कलियाँ प्रतिदिन सुबह खाली पेट लेने से लाभ होता है |

हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है

आजकल भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगो को दिल से जुडी बहुत सी समस्याएँ हो जाती हैं जिसका मुख्य कारण है खून का गाढ़ा होना | लहसुन अपने गुणों के कारण खून को पतला कर देता है जिससे खून का दौरा बढ़ता है और दिल से बहुत सी समस्याएँ नहीं होती | प्रतिदिन लहसुन की दो कलियाँ छील कर चबा चबा कर खा ले या पानी के साथ निगल लें इससे दिल की समस्याओं से आप बचे रहेंगे |

लीवर की बिमारियों से बचाता है

लहसुन खून को पतला करके लीवर को होने वाली बहुत सी बिमारियों से भी हमारे शरीर की रक्षा करता है | लहसुन के सेवन से लीवर की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है |

मिस्त्र के लोग करते थे प्रयोग

लहसुन खाने के बहुत से फायदों की वजह से मिस्त्र के पिरामिड बनाने वाले लोग भी लहसुन को लहसुन को अपनी जेब में रखते थे और थोडा थोडा चबा कर खाते रहते थे | जिसकी वजह से उनकी काम करने की क्षमता में भी वृद्धि होती थी |

जेब व तकिये के नीचे रखने के फायदे

रात में सोने से पहले लहसुन को तकिये के नीचे रख कर सोने से नींद अच्छी आती है और साथ ही बुरे सपने भी नहीं आते |इसके साथ ही बहुत से लोगो का मानना है कि अगर आप कुछ मीठा लेकर जा रहे हैं तो कुछ लहसुन की कलियाँ साथ में रख लें | इससे आपको रास्ते में कोई बुरी शक्ति प्रभावित नहीं कर पाएगी |

कुछ लोग अपने घर के बर्तनों को भी लहसुन से मांजते हैं क्यूंकि लोगो का मानना है कि इससे धन की कमी नहीं होती | लहसुन में सल्फ्यूरिक एसिड और एलीसिन होने की वजह से ये अच्छे एंटी-बैक्टीरिअल, एंटी-फंगल और एंटी-ओक्सिडेंट की तरह से काम करता है जिससे बर्तन साफ़ हो जाते हैं और कोई भी बीमारी आपको नहीं होती | इस तरह से जब आप बीमारी से बचे रहेंगे तो धन की प्राप्ति कर पाएँगे |

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.