अब पुरुष भी पा सकते हैं एक्ने और मुहासों से छुटकारा!
एक्ने या पिंपल जिसे हम मुंहासा भी बोलते हैं, पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिये ही परेशानी का कारण बनते हैं। हो सकता है कि आप दुनिया भर की क्रीम और दवाइयां लगा लगा कर अब परेशान हो चुके हों लेकिन कोई भी उपाय सूझता हुआ नजर ना आ रहा हो। मुंहासे केवल किशोरों और महिलाओं के लिए ही गंभीर मुद्दा नहीं है, बल्कि पुरुष भी मुंहासों से ग्रस्त होते हैं। चेहरे में मुंहासे होने के कारण उनका आत्मविश्वास काफी प्रभावित होता है। लेकिन आप इसकी चिंता ना करें, आज हम आपको कुछ ऐसे उत्पादों और प्राकृतिक तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पिंपल्स से आसानी से निजात पा सकते हैं, ताकि वह दोबारा आपके लुक को बेकार ना कर पाए। यहां पर कुछ घरेलू उपचार हैं जिससे आप मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं। हम यहां पर खास तौर पर पुरुषों की बात कर रहे हैं क्योंकि महिलाओं के बारे में हम काफी बात कर चुके हैं
क्लीजिंग
अगर स्किन ऑयली है तो उसे माइल्ड क्लींजर से साफ कीजिये। इससे डेड स्किन साफ हो जाती है
जिससे पिंपल नहीं आते। अपने चेहरे को दिन में दो बार क्लीजिंग से साफ करें।
आॅयली त्वचा से नियंत्रित करने के लिए फेसमास्क लगाएं
मुंहासे या पिंपल आॅयली त्वचा के कारण भी होते हैं। पिंपल का इलाज (pimple ka ilaj) के लिए जिन पुरुषों की त्वचा आॅयली है, उन्हें एक ऐसे फेसमास्क का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे उनकी त्वचा का सारा आॅयल बाहर निकल जाए। पुरुषों को सप्ताह में कम से कम एक बार फेस मास्क लगाकर अत्यधिक आॅयल को बाहर निकालना चाहिए।
शेविंग टेक्नीक
जिन पुरुषों के चेहरे पर पिंपल हों उन्हें शेविंग के दौरान खास ध्यान देना चाहिये।
आप किस ओर शेविंग कर रहे हैं
उस पर ज्यादा ध्यान दें नहीं तो अगर मुंहासा फूट गया तो वह खतरनाक रूप ले लेगा।
मुंहासे पर कभी प्रेशर ना डालें और हमेशा तेज रेजर का यूज करें।
गर्म पानी से नहाना बंद कर दें
क्या आप गर्म पानी या गर्म शावर से नहाना पसंद करते हैं? अगर हां, तो ऐसा ना करें और गर्म पानी के इस्तेमाल से बचें। पिंपल्स के लिए घरेलू उपाय है पिंपल या मुंहासों के समय गर्म पानी में नहाना बंद कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म पानी से त्वचा सूख जाती है और मुंहासों के दौरान काफी परेशानी हो जाती है।
चंदन पाउडर
चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाइये और मुंहासे पर लगाइये। इसेस पिंपल सूख कर छोटा हो जाएगा।
नींबू मसाज
नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच है जो कि पिंपल को ठीक कर सकता है।
फ्रेश नींबू की स्लाइस काटिये और उससे अपने पिंपल पर हल्के हाथों से रगडिये।
इसको दिन में दो बार जरुर करें और करने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। नींबू पिंपल को सुखा देगा।