किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है 4 महत्वपूर्ण संकेत, जाने जरुर शायद आपके काम आ जाएं
किडनी शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग होता है जो शरीर के विषैले पदार्थ को छानकर शरीर से बाहर निकालने का काम करता है| हमारे शरीर में दो किडनी होती है अगर एक किडनी काम करना बंद कर दे तो दूसरी किडनी के सहारे हम जी सकते है| लेकिन पहले की क्षमता में काम करने की शक्ति आधी हो जाती है| दो किडनियों के दम पर जितना आदमी स्वस्थ होता है वहीँ एक किडनी केबल पर कमजोर हो जाता है| आज हम आपको बताने जा रहे है की किडनी खराब होने के दौरान हमारा शरीर कुछ ऐसे ख़ास लक्षण पहले से ही दिखाने लगता है|
थकान महसूस होना
किडनी हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा को बनाए रखता है| लेकिन जब ऐसा नहीं होता है तब खून की कमी हो जाती है जिसके कारण हमारे शरीर में थकान महसूस होने लगती है|
शरीर में सुजन होना और वजन बढ़ना
जब हमारी किडनी काम करना कम कर देता है तब विषैला पदार्थ शरीर से बाहर नहीं आ पाटा और वो उत्तको में जमा होने लगता है जिसके कारण शरीर में सुजन होने लगाती है और वजन भी बढ़ने लगता है|
यूरिन में झाग आना
मूत्र त्याग करते समय अगर यूरिन में झाग आने लगे तब यह किडनी खराब होने का संकेत होता है|
भूख कम लगना
किडनी का काम होता है शरीर के विषैले पदार्थ को छानकर बाहर निकालना| लेकिन जब यह पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाता तो यह जमा होने लगाती है जिसके कारण भूख कम लगती है|