क्या कहता है आपका भाग्य देखिए राशिफल बुधवार 30 दिसम्बर 2020
मेष- आवश्यक कार्याें को जल्द पूरा करने का प्रयास करें। व्यवधान आने और अवरोध बढ़ने की आशंका है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च नियंत्रित रखें। दिन सामान्य शुभ।
वृष- अपनों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। परिस्थितियों से बेहतर तालमेल सहजता बढ़ाएगा। नए लोगों से भेंट संभव। मित्रों संग भ्रमण पर जा सकते हैं। दिन उत्तरोत्तर शुभ।
मिथुन- महत्वपूर्ण कार्याें की तैयारी पहले ही कर लें। अंतिम समय में हड़बड़ी हो सकती है। घर परिवार से करीबी बढ़ेगी। शुभ सूचना मिल सकती है। दिन शुभकारक।
कर्क- अपनों का साथ मनोबल ऊंचा रखेगा। घर बाहर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सपरिवार भ्रमण पर जा सकते हैं। दिन उत्साह बढ़ाने वाला। आलस्य से बचें।
सिंह- विनम्रता और विवेक का कॉम्बो अपनों से करीबी बढ़ाएगा। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। परिजनों की खुशी के लिए यथासंभव प्रयास करेंगे। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
कन्या- कुछ अलग कर दिखाने की कोशिश में रहेंगे। सहजता से आगे बढ़ते रहें। रहन सहन प्रभावी रहेगा। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभ।
तुला- बड़ों का साथ और सहयोग बना रहेगा। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। मित्रों संग समय बिताना भाएगा। रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। खर्च पर ध्यान दें। दिखावे से बचें। दिन शुभ।
वृश्चिक- समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं। सभी क्षेत्रों में विशेषकर कार्यक्षेत्र में बेहतर करेंगे। आर्थिक लाभ बेहतर होगा। सहकर्मी सहयोगी रहेंगे। जोखिम क्षमता बढ़ेगी।
धनु- धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। स्मरणीय यात्रा पर जा सकते हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामले पक्ष में रहेंगे। सुख बढ़ेगा। बड़बोलेपन से बचें। दिन शुभ।
मकर- रुटीन पर फोकस बनाए रखें। परिस्थितियां तेजी से सकारात्मक होंगी। धर्म मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी। सुखद सरप्राइज मिल सकती है। दिन उत्तरोत्तर शुभ।
कुंभ- महत्वपूर्ण कार्य शीघ्र पूरे करें। ढिलाई से काम लंबित रह सकते हैं। योजना बनाकर आगे बढ़ें। अनुशासन और नियमपालन पर जोर दें। दिन सामान्य से शुभ। ठगों से बचें।
मीन- निजी जीवन में सुख सौख्य और स्थायित्व बढ़ेगा। बाधाएं दूर होंगी। सामंजस्य पर जोर देंगे। शुभ प्रस्ताव संभव। दिन उत्तम फलकारक। मित्रों पर भरोसा बढ़ेगा।