हरियाणा में नेशनल हाईवे पर 30 वाहन टकराए, कोहरे के कारण 3 जगह हुए हादसे, 12 लोग घायल

0 96
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के करनाल नेशनल हाईवे-44 पर कोहरे के कारण तीन जगहों पर सड़क हादसे हो गए। तीनों जगहों पर 30 वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हरियाणा में 30 वाहन टकराए

पहला हादसा कुटेल ओवर ब्रिज के पास हुआ। जिसमें 15 से 16 वाहन आपस में भिड़ गए। ट्रक, कार, ट्रैक्टर ट्रॉलियां और बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. अचानक हुए इस हादसे से पुलिस महकमे और वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। इस हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए।

यह भी पढ़ें: पंजाब में अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी शीतलहर और छाएगा घना कोहरा! मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है

इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों के कारण हाईवे भी जाम हो गया। हादसे के दौरान घायलों की चीख-पुकार दूर-दूर तक सुनी जा सकती थी। कोहरे के चलते हुए इस हादसे में हरियाणा रोडवेज की दो बसें भी हादसे का शिकार हो गईं. जिसमें कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है. इसके अलावा एक कार हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे जा घुसी। जिसमें सवारियां घायल हो गई। इस हादसे से वाहन हाईवे पर खिलौनों की तरह बिखर गए।

हरियाणा में 30 वाहन टकराए

इसके अलावा दूसरा हादसा मधुबन के पास हुआ। जहां 10 से 12 वाहन हादसे का शिकार हुए। इस हादसे में लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी. इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। जबकि तीसरा हादसा करनाल टोल के पास हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसा हाइवे पर कोहरे के कारण हुआ। जिसमें 30 वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.