पंजाब के सिख तीर्थयात्रियों की बस पलटने से 25 तीर्थयात्री घायल

0 136
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

उत्तराखंड चंपावत में पंजाब से सिख तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के पलट जाने से 25 तीर्थयात्री घायल हो गए। श्रद्धालु चंपावत के रीठा साहिब गुरुद्वारे के दर्शन कर लौट रहे थे। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध रीठा साहिब के दर्शन के लिए पंजाब से तीर्थयात्रियों की बस आई थी। लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर धौन के पास बस सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 61 श्रद्धालु सवार थे। बस के पलटते ही श्रद्धालुओं में हाहाकार मच गया। इस हादसे में 25 तीर्थयात्री घायल हो गए। इनमें से सात गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सभी घायलों को आपातकालीन सेवा 108 की मदद से चंपावत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 7 को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि 18 का इलाज चंपावत में चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों के परिजन भी हल्द्वानी आ गए हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.