झिंजियांग प्रांत में सोने की खदान धंसने से 18 लोग फंसे, बचाव अभियान शुरू
चीन के शिनजियांग प्रांत में रविवार को एक बड़ी त्रासदी हुई है। सोने की खदान धंसने से 18 लोग मलबे में दब गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त खदान के अंदर करीब 40 लोग मौजूद थे, जिनमें से 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अन्य लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है। इस हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
चीन की कुछ खदानें बहुत खतरनाक हैं
चीन में सबसे बड़ा खनन उद्योग है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक भी है। हालांकि चीन की माइंस को काफी खतरनाक माना जाता है। यहां सुरक्षा के अभाव में मजदूर हादसों का शिकार हो जाते हैं।
सितंबर माह में 19 लोगों की मौत हुई है
इस साल सितंबर में चीन के किंघई क्षेत्र में कोयला खदान दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले साल 2021 में शांक्सी प्रांत की एक कोयला खदान में दो लोगों की मौत हो गई थी।