नोरा के कुसु कुसु गाने पर 10 साल की गुनगुन मिश्रा का डांस VIDEO, डांस ने सबको बनाया दीवाना

0 322
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हर वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। क्या बच्चे क्या बड़ा नोरा के डांस मूव्स का हर कोई दीवाना है। इसी कड़ी में 10 साल की गुनगुन मिश्रा ने बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते 2 के गाने कुसु कुसु पर डांस किया। उनका ये डांस वीडियो यूट्यूब पर उनके ही गुनगुन मिश्रा चैनल पर देखा जा सकता है, जिसमें वह नोरा की तरह डांस कर सभी को अपना दीवाना बना लेती हैं. उनके इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गुनगुन मिश्रा के इस डांस वीडियो को अलग-अलग चैनलों से भी शेयर किया गया है, जो अब वायरल हो गया है.

नोरा फतेही

गुनगुन को जब भी कहीं मौका मिलता है तो वह डांस के जरिए अपनी खुशी जाहिर करती है। वह एक दिन नोरा की तरह बॉलीवुड में अपना नाम बनाना चाहती हैं। वह नोरा को अपना रोल मॉडल मानती हैं इसलिए वह नोरा की तरह ही बेली डांस की प्रैक्टिस ज्यादा से ज्यादा करती रहती हैं। उनका ये जबरदस्त डांस देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इतनी कम उम्र में ही गुनगुन के डांसिंग टैलेंट ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है, जिसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है.

सोशल मीडिया पर न जाने कितने डांस वीडियो वायरल हो जाते हैं. साथ ही नोरा के डांस के चाहने वालों की संख्या भी कम नहीं है. गुनगुन नोरा की सबसे बड़ी फैन हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने गुनगुन के डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हे भगवान। यह अद्भुत था’। तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘मुझे आपका डांस स्टाइल पसंद है’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कातिल। आपने नोरा को भी पीछे छोड़ दिया।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.